Chimbali Village Electricity Cut ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
पुणे

पुणे: चिंबली में बिजली संकट, परीक्षाओं में छात्र परेशान, ट्रांसफार्मर मांग दो साल से लंबित; महावितरण पर सवाल

Pune Power Outage: चिंबली गांव में बार-बार बिजली कटौती से नागरिक आक्रोशित, महावितरण पर अनदेखी का आरोप। परीक्षाओं के बीच छात्र अंधेरे में पढ़ने को मजबूर, दो साल से ट्रांसफार्मर मांग लंबित।

अंकिता पटेल

Chimbali Village Electricity Cut: पुणे खेड तहसील के औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले चिंबली गांव में बिजली की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती से आक्रोशित नागरिकों ने अब महावितरण खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, ग्रामीणों का कहना है कि वे समय पर बिजली बिलों का भुगतान करते हैं और उनके घरों में स्मार्ट मीटर भी लगे हैं, इसके बावजूद दिनभर बिजली गुल रहती है। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। जिससे छात्र अंधेरे में पढ़ाई करने पर मजबूर है।

औद्योगिक बेल्ट होने के कारण यहां प्लॉटिंग और नई बस्तियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे बिजली की मांग अधिक और आपूर्ति कम हो गई है। स्थानीय निवासियों को घरेलू कार्यों के लिए भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

नागरिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव है। दो-तीन जनप्रतिनिधियों को छोड़कर कोई भी इस गंभीर मुद्दे पर ठोस स्टैंड नहीं ले रहा है।

पिछले दो वर्षों से पद्मावती नगर, माजगांव रोड, बटवालबस्ती, जाधवमला और बर्गेबस्ती जैसे प्रमुख इलाकों में अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने के लिए आवेदन दिए गए हैं, लेकिन महावितरण के अधिकारियों ने अब तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

महावितरण को आखिरी अल्टीमेटम

गावठाण क्षेत्र सहित कातोरे-बनकरबस्ती, जैदबस्ती और घरदालेबस्ती जैसे इलाकों में रोज दिनभर बिजली गायब रहती है। ग्रामीणों ने तीखा सवाल किया है कि क्या अधिकारी उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रहे हैं? नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उथा क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो ये महावितरण कार्यालय के समक्ष तीव्र आंदोलन करेंगे।

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना