पुणे बस दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune Bus Case: ड्रोन, खोजी कुत्ते, सीसीटीवी फुटेज और सैकड़ों पुलिसकर्मी...ऐसे पकड़ा गया बस में हैवानियत करने वाला

पुणे पुलिस ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे स्वारगेट बस स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के 37 वर्षीय आरोपी गाडे को पकड़ लिया है। उसे खोजने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन की भी मदद ली।

आकाश मसने

Pune Bus Case: पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर खड़ी बस के अंदर 26 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोपी दत्तात्रेय गाडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुणे पुलिस ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे 37 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर गाडे को पकड़ा। उसे पुणे जिले के शिरुर तहसील के एक गांव से पुणे क्राइम ब्रांच की टीम ने हिरासत में लिया।

दत्तात्रेय गाडे पर आरोप है कि 25 फरवरी की सुबह 5.30 बजे उसने बस में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुणे की डिप्टी कमिश्नर स्मार्तना पाटिल ने बताया कि पीड़िता घरों में काम करती है। वह अपने गांव जाने के लिए घर से सुबह जल्दी निकली थी और बस का इंतजार कर रही थी। आरोपी गाडे ने उसे अकेली देख कहा कि "आपकी बस यहां नहीं आएगी, वह दूसरी जगह खड़ी है।"

इसके बाद आरोपी महिला को लेकर डिपो में खड़ी एक बस में गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि आरोपी दत्तात्रेय गाडे पर पुणे और अहिल्यानगर में आधा दर्जन चोरी, डकैती और चेन-स्नेचिंग के मामले पहले ही दर्ज हैं। वह 2019 से एक मामले में जमानत पर बाहर है।

75 घंटे से तलाश में जुटी थी पुलिस

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने अपनी एक दोस्त के कहने पर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 13 टीमें गठित की थी। इसमें क्राइम ब्रांच यूनिट की 8 टीमें व स्वारगेट पुलिस थाना की 5 टीमें शामिल थीं। साथ ही आरोपी के बारे में सूचना देने वालों के लिए 1 लाख रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया।

सीसीटीवी खंगाले, आरोपी भाई और माता-पिता से की पूछताछ

तलाश में जुटी पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी खंगाले, जिसमें आरोपी पीड़िता के साथ बातचीत करते नजर आया। स्वारगेट पर लोगों से पूछताछ करने के बाद जब आरोपी का नाम, पता पुख्ता हो गया तो पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। साथ ही उसके माता-पिता और एक महिला साथी से भी पूछताछ की थी ताकि आरोपी बारे में पता लगाया जा सके। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ड्रोन और डॉग स्क्वाड की ली मदद

इन लोगों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीमों ने उसकी अलग-अलग जगह पर तलाश शुरू कर दी। तलाशी अभियान जब गुनात गांव पहुंचा तो गांव वालों से बातचीत के आधार पर उसके गन्ने के खेत में छिपे होने के सुराग मिले। इसके बाद ड्रोन और डॉग स्क्वाड को एक्शन में लाया गया। उसे खोजने के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी गांव में जुट गए। आखिरकार में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 1.30 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा