Baramati Pandhre MIDC Pregnant Woman Harsmant: बारामती तहसील के पांढरे एमआईडीसी क्षेत्र में एक गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले महिला के सिर पर हथौड़े से वार किया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना से इलाके में आक्रोश है।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात के महज दो घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान गणेश माने के रूप में हुई है। पांढरे एमआईडीसी क्षेत्र में आरोपी ने महिला पर हमला किया था।
हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मालेगांव पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले सुराग और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गणेश माने को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल किया।
मृत महिला की चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। महिला पर हमला करने के पीछे आरोपी का क्या मकसद था और वारदात से जुड़ी अन्य परिस्थितियां क्या थीं, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
पुलिस ने आरोपी के पास से मृत महिला के सोने के गहने और पायल बरामद से सने कपड़े भी जब्त किए गए है।
पुलिस के अनुसार, ये वस्तुएं मामले में की है। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और आरोपी के खून महत्वपूर्ण साक्ष्य है।
अपराध कबूल करने के बाद पुलिस ने गणेश माने को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
मामले की आगे की जांच मालेगांव थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक कुलदीप संकपाल कर रहे हैं। पुलिस हत्या के पीछे के कारण समेत मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।