शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते उपमुख्यमंत्री अजित पवार (सोर्स: एक्स@) 
पुणे

पुलिस स्मृति दिवस: अजित पवार ने हॉट स्प्रिंग्स की शहादत को किया याद, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Police Smriti Diwas पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने महाराष्ट्र पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 191 पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद कर सम्मानित किया गया।

आकाश मसने

Ajit Pawar Paid Tribute To The Police: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे के पुलिस स्मारक केंद्र में पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया। समारोह में सलामी और परेड का आयोजन भी किया गया, जिसमें पुलिस बल की अनुशासित और गौरवपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।

अजित पवार ने कहा कि पुलिस स्मृतिदिन के दिन एक साथ देश के सभी पुलिस मुख्यालयों में ‘पुलिस स्मृतिदिन परेड’ का आयोजन किया जाता है, जो पुलिस बल की अनुशासित और गौरवपूर्ण उपस्थिति को दिखाता है।

क्या बोले अजित पवार?

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग नामक अत्यंत ठंडे स्थान पर गश्त कर रही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 10 जवानों की टुकड़ी पर जब चीनी सैनिकों ने अचानक हमला किया।

देश की सीमाओं की रक्षा करते समय दुश्मनों से डटकर लड़ते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 वीर जवान शहीद हो गए। तभी से हर वर्ष 21 अक्टूबर का दिन देशभर के पुलिस बल की ओर से ‘पुलिस स्मृतिदिन’ के रूप में मनाया जाता है।

अजित पवार ने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपना कर्तव्य निभाते हुए वीरगति प्राप्त की, उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 की अवधि में देश के सभी राज्यों और केंद्रीय अर्धसैनिक पुलिस बलों के कुल 191 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। इन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हम सब इस स्थल पर एकत्र हुए हैं। मैं आप सभी की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

उन्होंने कहा कि हमारे पुलिसकर्मियों का बलिदान हमें हमेशा प्रेरित करता है। उनकी वीरता और समर्पण समाज की सुरक्षा और शांति के लिए एक मिसाल है।

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने