पुणे

फिटनेस का संदेश देने के लिए पुलिस अधिकारी की देहू से पंढरपुर साइकिल यात्रा

संतोष मिश्रा

पिंपरी: पिछले कुछ वर्षों में कोरोना (Corona) ने सभी की जीवनशैली में काफी बदलाव लाए हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार और उचित व्यायाम को महत्वपूर्ण स्थान मिला है। युवा से लेकर बुजुर्गों तक फिटनेस पर जोर दिया जा रहा है। फिटनेस (Fitness) का यही संदेश फैलाने के लिए एक पुलिस अधिकारी (Police Officer) ने देहू (Dehu) से पंढरपुर (Pandharpur) तक 234 किमी साइकिल यात्रा (Cycle Tour)पूरी की है। इस पुलिस अधिकारी का नाम राम गोमारे (Ram Gomare) है। राम गोमारे पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के हिंजवडी थाने में सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की क्राइम ब्रांच में अपनी कार्यशैली की अनूठी छाप छोड़ चुके सहायक पुलिस निरीक्षक राम गोमारे पिछले दो साल से साइकिलिंग, तैराकी और दौड़ने का अभ्यास कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश भी फिटनेस को लेकर हमेशा जागरूक रहते हैं। राम गोमारे ने उन्ही के आदर्श को ध्यान में रखते हुए फिटनेस को भी महत्व दिया है। 

पुलिस साथियों को फिटनेस के महत्व के बारे में समझाएंगे

गोमारे का कहना है कि हम न केवल फिट और मजबूत होंगे, बल्कि अपने पुलिस साथियों और अन्य दोस्तों को भी फिटनेस के महत्व के बारे में समझाएंगे। इस बीच, गोमारे ने अपनी बात साबित करने के लिए साइकिल से देहू से पंढरपुर जाने का फैसला किया था। 

234 किमी की यात्रा साइकिल से की पूरी

अपनी इस साइकिल यात्रा के तहत राम गोमारे देहू में संत तुकाराम महाराज के मंदिर में दर्शन कर पंढरपुर के लिए साइकिल से रवाना हुए। गोमारे केवल एक जगह दस मिनट के ठहराव के बाद 234 किमी की यात्रा पूरी कर पंढरपुर पहुंचे हैं। राम गोमारे ने देहू से पंढरपुर तक 234 किमी साइकिल चलाकर सीधे आठ घंटे तक साइकिल चलाई है। इसलिए गोमारे की पंढरपुर तक साइकिल यात्रा फिटनेस यात्रा साबित हुई है। राम गोमारे ने लोगों से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में से प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए निकालने और व्यायाम करने की अपील करते हुए कहा है कि कोरोना के संकटकाल में पौष्टिक आहार और उचित व्यायाम करना आवश्यक है।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा