पुणे: यात्रियों से होने वाली कमाई बढ़ाने के लिए पुणे महानगर परिवहन (Pune Metropolitan Transport) अब नए यात्रियों की तलाश करेगी। यात्रियों (Passengers) की संख्या में पांच लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य रखकर मिसिंग लिंक जोड़ने का काम शुरू किया गया है। पीएमपी (PMP) के मार्गो और शेडयूल गाड़ियों की पुर्ननियोजन का 25 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इनमें कॉलेज, बाजार, हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन आदि जगहों को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। दो महीने में मार्गों के पुर्ननियोजन का काम पूरा हो जाएगा। हर दिन यात्रियों की संख्या 17 लाख का लक्ष्य पीएमपी ने रखा हैं। पीएमपी की इनकम घट रहा है।
इस इनकम को बढ़ाने के लिए अलग स्तर पर प्रयास किए जाने पर भी इसमें पीएमपी को सफलता नहीं मिल रही है। अब नए यात्रियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए भीड़भाड़ वाली जगहों से पीएमपी को जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों की संख्या बढ़ने से कमाई भी बढ़ेगी। यह विश्वास पीएमपी प्रशासन ने व्यक्त किया है।
हमेशा यात्रियों के बारे में आखिर में विचार किया जाता है, लेकिन अब पीएमपी पहले विचार करेगी। पीएमपी की सेवा अधिक व्यापक होगी। इससे अधिक संख्या में लोग सफर कर पाएंगे। मिसिंग लिंक से नए मार्ग तैयार होंगे। पुणे में पीएमपी का जाल बढ़ेगा। पीएमपी के यात्रियों की संख्या हर दिन 17 लाख करने पर जोर है।