पुणे की हवा हुई जहरीली (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे की हवा हुई जहरीली, 151 दिन रही मध्यम से खराब एयर क्वालिटी, पर्यावरण रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

Pune Air Quality: PMC की पर्यावरण रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार पुणे में साल में 151 दिन हवा मध्यम से खराब रही। बेकाबू निर्माण कार्यों से PM-10 और PM-2.5 का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ा।

रूपम सिंह

Pune Air Quality Environment Status Report: पुणे शहर में तेजी से बढ़ता शहरीकरण, वाहनों की संख्या और निर्माण कार्य वायु गुणवत्ता को गंभीर संकट में धकेल रहे हैं। पुणे महानगर पालिका के पर्यावरण विभाग द्वारा पेश 'पर्यावरण स्थिति रिपोर्ट 2025-26' ने शहर में बढ़ते प्रदूषण की चिंताजनक तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 में अधिकांश निगरानी केंद्रों पर पीएम-10 और पीएम-2.5 का स्तर राष्ट्रीय मानकों से काफी अधिक दर्ज किया गया है।

स्थिति यह है कि प्रदूषण अब केवल व्यस्त इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि हरित क्षेत्र माने जाने वाले पाषाण में भी पीएम-10 का वार्षिक औसत निर्धारित राष्ट्रीय सीमा को पार कर चुका है। शिवाजीनगर, लोहगांव, कात्रज और पुणे विश्वविद्यालय परिसर में भी यही हाल है।

पीएम 10 के कण श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जबकि शिवाजीनगर और लोहगांव में मिले खतरनाक पीएम 2.5 कण हृदय रोग, स्ट्रोक और फेफड़ों के कैंसर का बड़ा जोखिम पैदा कर रहे हैं। भारत में इसकी वार्षिक सीमा 40 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर है, जबकि डब्ल्यूएचओ इसे मात्र 5 माइक्रोग्राम सुरक्षित मानता है। बेकाबू निर्माण गतिविधियों से बढ़ा प्रदूषण रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में पुणे शहर के नागरिकों को पूरे साल स्वच्छ हवा नहीं मिल पाई।

साल के 365 दिनों में से केवल 92 दिन ही हवा अच्छी श्रेणी में रही। शेष दिनों में 122 दिन संतोषजनक, 120 दिन मध्यम और 31 दिन हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इस प्रकार, पुणेवासियों को कुल 151 दिन मध्यम से खराब गुणवत्ता वाली हवा में सांस लेनी पड़ी। प्रशासन द्वारा शहर में बेकाबू निर्माण गतिविधियों और उड़ती धूल को इस बढ़ते प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण माना गया है।

प्रशासन की अन्य चिंताएं

  • तीन वायु निगरानी केंद्रों का डेटा उपलब्ध नहीं
  • दो-तिहाई सड़कों पर फुटपाथ नहीं
  • 90% साइकिल ट्रैक मानकों से नीचे
  • जल वितरण में 32% रिसाव
  • प्रतिदिन लगभग 2,800 टन कचरा
  • ध्वनि प्रदूषण सीमा का लगातार उल्लंघन
  • निर्माण स्थलों पर घूल नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था का अभाव
  • मनपा की सौर ऊर्जा हिस्सेदारी अब भी 0.23%

पर्यावरण रिपोर्ट की प्रमुख बातें

पर्यावरण संकेतक स्थिति
अच्छी वायु गुणवत्ता (AQI) 92 दिन
मध्यम या खराब वायु गुणवत्ता 151 दिन
पीएम-10 कई केंद्रों पर राष्ट्रीय मानक सीमा से ऊपर
पीएम-2.5 शिवाजीनगर और लोहगांव में राष्ट्रीय सीमा से अधिक
जल प्रदूषण प्रतिदिन 980 एमएलडी सीवेज उत्पन्न
सीवेज उपचार क्षमता केवल 477 एमएलडी (लगभग 49% क्षमता)

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां