पिंपरी चिंचवड़ के YMC अस्पताल में शराब पार्टी के दृश्य सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

शराब की बोतल, चकना और खाने की प्लेटें! YCM अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

YCM Hospital Viral Video: पिंपरी-चिंचवड़ के YCM अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग में कथित शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

आकाश मसने

Highlight

  • पिंपरी-चिंचवड़ स्थित YCM अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग के अंदर शराब और स्नैक्स का वीडियो वायरल।

  • एक स्थानीय नागरिक अपने परिजन के डेथ सर्टिफिकेट के लिए रातभर अस्पताल में परेशान होता रहा।

  • वीडियो में कथित तौर पर एक मेडिकल ऑफिसर और अन्य कर्मचारी नजर आ रहे हैं।

YCM Hospital Liquor Party Viral Video: पुणे जिले की पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (PCMC) द्वारा संचालित यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल (YCM) अस्पताल एक बड़े विवाद के घेरे में आ गया है। अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग के अंदर कथित तौर पर शराब पार्टी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अस्पताल की कार्यप्रणाली, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YMC अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग का वीडियाे वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि YMC अस्पताल के पोस्टमार्टम विभाग में शराब की बोतलें, तैयार ड्रिंक्स, स्नैक्स और खाने की प्लेटें थी और जिम्मेदार अधिकारी सोफे पर आराम फरमा रहा था।

वायरल वीडियो में दिख रही शराब की बाेतल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेज पर शराब और खाने-पीने का सामान रखा हुआ है और एक अधिकारी सोफ पर शराब के नशे में सोया हुआ है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता, यह कब का है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

डेथ सर्टिफिकेट के लिए रातभर का इंतजार और सनसनीखेज खुलासा

इस पूरे प्रकरण का एक अन्य पहलू भी सामने आया है, जिसने मामले को और पेचीदा बना दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय नागरिक अपने किसी परिजन का डेथ सर्टिफिकेट लेने के लिए रात के समय अस्पताल पहुंचा था।

आरोप है कि उसे डेथ सर्टिफिकेट के लिए पूरी रात लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन दस्तावेज नहीं मिले। जब वह व्यक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी का कारण जानने के लिए संबंधित विभाग की ओर गया, तब उसे इस कथित पार्टी का भंडाफोड़ हुआ। हालांकि, सर्टिफिकेट मिलने में देरी और इस पार्टी के बीच सीधा संबंध है या नहीं, यह स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

क्या है YMC अस्पताल के वायरल वीडियो में?

वीडियो में दिख रहा है व्यक्ति YMC अस्पताल के पोस्टर्माटम विभाग में जाता है, वहां शराब की बोतल, स्नैक्स और खाने का अन्य सामान टेबल पर रखा है साथ ही एक व्यक्ति सोफे पर सोया और दूसरा बेड पर। इसे देख वीडियाे बनाना वाला व्यक्ति सर-सर की आवाज लगाकर सोफे पर सोए अधिकारी काे उठाता है और सर्टिफिकेट की मांग करता है। सोफे पर सोया अधिकारी उससे नाम पूछता है तो वह नितिन काले नाम बताया है। इसके बाद वह वीडियो बंद करने बाेलता है।

कौन हैं वीडियो में शामिल लोग?

वीडियो में नजर आ रहे लोगों में से एक की पहचान स्थायी मेडिकल ऑफिसर वैभव म्हस्के के रूप में बताई जा रही है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। चूंकि यह मामला सीधे तौर पर अस्पताल की साख से जुड़ा है, इसलिए बिना पुख्ता सबूतों और प्रशासनिक जांच के किसी भी तरह का दावा करना सही नहीं होगा।

YCM प्रशासन और निगम की भूमिका

इस कथित घटना के सामने आने के बाद पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (PCMC) और YCM अस्पताल प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई करने का भारी दबाव बन गया है। आम जनता और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा यह मांग की जा रही है कि वीडियो की फोरेंसिक और आंतरिक जांच कराई जाए।

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ाने रद्द, एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को मिलेगा रिफंड?

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट; सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

Punganur Violence: मिधुन रेड्डी के काफिले पर हमला, TDP-YSRCP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत; आंध्र में भड़का तनाव

भगवंत मान की नाकामयाबी पर आगे आए अमित शाह, नशे और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब का चैलेंज, बोले- पूरी ताकत झोंक दूंगा