पिंपरी चिंचवड़ में भरे जा रहे सड़कों के गड्ढे प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
पुणे

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ की सड़कों पर जानलेवा गड्ढे, महानगरपालिका के बारिश वाले तर्क पर भड़के लोग

Pimpri Chinchwad Potholes News: पिंपरी चिंचवड़ में जानलेवा गड्ढे हो गए है। शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने गड्ढे भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मनपा की कार्यप्रणाली पर स्थानीय लोगों में गुस्सा।

आकाश मसने

Pimpri Chinchwad Road Repair News: पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ शहर की सड़कों पर बने जानलेवा गड्डों को लेकर नागरिकों का आक्रोश लगातार चरम पर पहुंच रहा है। शहर के लगभग हर मुख्य मार्ग और आंतरिक रास्तों पर गहरे और बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिनसे आए दिन गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस स्थिति पर अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका प्रशासन अजीबोगरीब तर्क दे रहा है अधिकारियों का दावा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण गड्ढे दोबारा उभर रहे हैं और मानसून के दौरान डामरीकरण करना तकनीकी रूप से संभव नहीं है।

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल

सबसे बड़ा सवाल प्रशासन की कार्यप्रणाली और उसकी गंभीरता पर उठ रहा है। मनपा केवल सारथी हेल्पलाइन या जन प्रतिनिधियों और मीडिया से शिकायतें मिलने के बाद ही गड्ढे भरने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। ऐसे में शहरवासियों ने तीखा सवाल पूछा है कि क्या मनपा के अमले को शिकायत दर्ज होने के बाद ही सड़कों के गड्ढे दिखाई देते हैं? क्या आम जनता को अपनी जान जोखिम में डालकर पहले शिकायत दर्ज करानी होगी, तभी- प्रशासन जागेगा?

मनपा का पक्षः बारिश थमते ही होगास्थायी काम

मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में मनपा के नागरिक निर्माण विभाग ने दावा किया कि शहर में गड्ढे भरने का अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है।अधिकारियों के अनुसार, मानसून में डामर और सामग्री गीली होने के कारण डामरीकरण की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इसलिए फिलहाल कोल्ड मिक्स, बीबीएम, जीएसबी, पेविंग ब्लॉक और कंक्रीट का उपयोग करके केवल अस्थायी रूप से गड्ढे भरे जा रहे हैं। बारिश रुकने और डामर प्लांट शुरू होने के बाद सभी प्रभावित हिस्सों का निरीक्षण कर स्थायी रूप से डामरीकरण किया जाएगा

मनपा अधिकारियों के अजीब और बेतुके तर्क से लोग चकित

पिंपरी-चिंचवड़ मनपा ने गड्ढे खोजने के लिए टीमें तैनात नहीं की है। सारथी ऐप पर आने वाली शिकायतों के आधार पर निरीक्षण किया जाता है। प्रत्येक वार्ड में इसके लिए अलग वाहन, सामग्री और जनशक्ति उपलब्ध कराई गई है। बारिश पूरी तरह थमने के बाद स्थायी मरम्मत का काम प्रभावी ढंग से किया जाएगा।

सड़कों के गड्ढे जल्द से जल्द भरने के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं, प्राप्त शिकायतों का समय पर निवारण करने की जिम्मेदारी संबंधित कार्यकारी अभियंताओं की है। काम में लापरवाही बरतने या शिकायतों की अनदेखी करने वाले अभियंताओं के खिलाफ नियमानुसार कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बारिश के प्रभाव को देखते हुए कंक्रीट, पेविंग ब्लॉक और कोल्ड मिक्स से गड्ढे भरकर यातायात सुचारू करने का पूरा प्रयास जारी है, और शेष 555 गड्ढों को जल्द भरने का लक्ष्य है।
प्रमोद ऑभासे, मुख्य अभियंता, नागरिक निर्माण विभाग

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पिंपरी चिंचवड़ मनपा के आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने बताया कि संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं, प्राप्त शिकायतों का समय पर निवारण करने की जिम्मेदारी संबंधित कार्यकारी अभियंताओं की है। काम में लापरवाही बरतने या शिकायतों की अनदेखी करने वाले अभियंताओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मराठों के गढ़ से सिखों का क्या कनेक्शन, नांदेड़ क्यों पहुंचे थे सुखबिर सिंह बादल? जानें ऐतिहासिक बैकग्राउंड

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

VIDEO: सुखबीर सिंह बादल पर निहंग ने कृपाण से किया हमला, नांदेड़ गुरुद्वारे में वारदात की पूरी कहानी

अब खत्म हो विजय माल्या और बैंकों का विवाद! बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी; ED से मांगी जब्त संपत्तियों की जानकारी

राहुल-अखिलेश ने मोड़ा मुंह तो मोदी-शाह के साथ चाय की चुस्कियां लेती दिखीं कनिमोझी! सियासी हलचल तेज