पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका भवन फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
पुणे

Pimpri Chinchwad में स्वीकृत नगरसेवकों पर सहमति, 20 अप्रैल को नामों की घोषणा संभव

Pimpri Chinchwad मनपा में लंबे समय से अटकी स्वीकृत नगरसेवकों की नियुक्ति अब अंतिम चरण में है। भाजपा में गुटबाजी खत्म होने के बाद 20 अप्रैल की आमसभा में सात नाम घोषित हो सकते हैं।

अपूर्वा नायक

Pimpri Chinchwad Nominated Corporators: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (PCMC) में लंबे समय से अटकी स्वीकृत नगरसेवकों की नियुक्ति का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। आगामी 20 अप्रैल को होने वाली आमसभा में सात स्वीकृत सदस्यों के नामों की घोषणा की संभावना जताई जा रही है।

सत्ताधारी भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी के चलते यह प्रक्रिया लंबे समय से रुकी हुई थी। पुराने और नए कार्यकर्ताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई ने इस मुद्दे को जटिल बना दिया था, जिसके कारण अंतिम निर्णय लेने में देरी हुई।

नेताओं के बीच खींचतान

इस मामले में विधायक महेश लांडगे, शंकर जगताप और शहराध्यक्ष शत्रुघ्न काटे जैसे नेताओं के बीच अपने-अपने समर्थकों को मौका दिलाने की होड़ लगी हुई थी।

Pimpri Chinchwad में 200 से ज्यादा आवेदनों ने बढ़ाई चुनौती

सात पदों के लिए 200 से अधिक आवेदन प्राप्त होने के कारण चयन प्रक्रिया और भी जटिल हो गई थी। इसके चलते अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व के हाथों में सौंप दिया गया, जहां गहन विचार-विमर्श के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया।

20 अप्रैल को होगी घोषणा

सूत्रों के अनुसार, सोमवार को होने वाली आमसभा में सातों स्वीकृत नगरसेवकों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इस घोषणा के बाद लंबे समय से चल रहा विवाद समाप्त होने की उम्मीद है।

असंतोष खत्म होने की उम्मीद

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस निर्णय से भाजपा के भीतर चल रही खींचतान पर विराम लगेगा और संगठन में संतुलन कायम होगा। साथ ही, मनपा के कामकाज में भी तेजी आने की संभावना है।

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर