Pimpri Chichwad News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड महानगर पालिका के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए शहर की राजनीति पर एक बार फिर अपना वर्चस्व सिद्ध कर दिया है।
कुल 32 प्रभागों और 128 पार्षदों के इस महासंग्राम में भाजपा ने एकतरफा सत्ता हासिल की है, जबकि कांग्रेस, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट को एक भी सीट नहीं मिल सकी है।
इस चुनाव में भाजपा के 11 प्रभागों में चारों उम्मीदवार विजयी हुए हैं। प्रभाग क्रमांक 2, 3, 4, 6, 10, 11, 15, 19, 25, 26 और 29 में भाजपा के पूरे पैनल ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा, 10 प्रभागों (प्रभाग क्रमांक 5, 7, 12, 18, 22, 24, 27, 28, 31 और 32) में भाजपा ने स्पष्ट बढ़त लेते हुए तीन-तीन सीटें जीती हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को 3 प्रभागों में सफलता मिली है, जहां उनके चारों उम्मीदवार जीते। प्रभाग क्रमांक 9, 20 और 21 में पूरा पैनल विजयी रहा। अन्य दो प्रभागों (13 और 30) में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को केवल एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा।
यहां की तीनों सीट पर जीत मिली है। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) को एक प्रभाग में सफलता मिली है। प्रभाग क्रमांक 16 में उनके तीन उम्मीदवार विजयी हुए हैं। कार्यकर्ताओं का आभारः विधायक महेश लांडगे ने कहा, 'यह जीत कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कड़ी मेहनत का सम्मान है। जनता ने जो विश्वास दिखाया है, उसे पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पिंपरी चिंचवड़ शहर के सर्वांगीण विकास के लिए पार्टी पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।'