मकोका (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pimpri Chinchwad में इतिहास की सबसे बड़ी मकोका कार्रवाई, एक दिन में 10 गैंग के 49 अपराधी गिरफ्तार

Pune: पिंपरी-चिंचवड पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 10 कुख्यात आपराधिक गिरोहों के 49 सदस्यों पर मकोका लगाया है। बीते एक साल में 228 अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है।

अपूर्वा नायक

Pimpri News In Hindi: संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पुलिस ने एक ही दिन में शहर की 10 कुख्यात आपराधिक गैंग के 49 सदस्यों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। एक साल में 228 आरोपियों पर शिकंजा पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले एक साल में पुलिस ने कुल 45 संगठित गिरोहों के 228 आरोपियों के खिलाफ मकोका लगाया है। इन अपराधियों पर हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, जबरन वसूली (फिरौती), सरकारी काम में बाधा डालना, अवैध हथियार रखना और जानवरों के साथ क्रूरता जैसे दर्जनों गंभीर मामले दर्ज हैं।'

इन थाना क्षेत्रों में हुई बड़ी कार्रवाई

चाकण पुलिस स्टेशनः गैंग लीडर ओमकार मनोज बिसनारे। 23, नि, चाकण), अतुल अर्जुन तांबे, रामनाथ उपी टिल्या सुखदेव घोडके, रजत शब्बीर सय्यद, दिनेश अशोक दिवे और एक नाबालिग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

महालुंगे एमआईडीसी थानाः गैग लीडर किशोर उर्फ साईनाथ नामदेव कुन्हाडे (28। नि। मैदनकरवाड़ी), विष्णु उर्फ बाला नामदेव कु डाई, ओमकार गौतम टोके, ऋषिकेश सूर्यकांत खुल और मट्‌या के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

हिंजवडी: यहां दो गिरोहों पर गाज गिरी, जिसमें अर्शद काझी, आफताब मुबारक पठान, वाजिद सादिक कुरेशी और अनिकेत मधुकर चंदनशिवे (जानवरों की अवैध तस्करी) और दूसरी गैंग का

सरगना गौतम कांबले सहित प्रथमेश उर्फ विकी लालासाहेब तिजले, अमय शांताराम ठाकरे, अर्था उर्फ चन्याभाई महेश शिंदे, संदनशिव और समर्थ मोरेश्वर नगरकर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

चिखली: अक्षय जाधव और मंधिदसिंह टाक के नेतृत्व वाले दो गिरोहों पर शिकंजा कसा गया, इसके तहत कुणाल बालकृष्ण भंडारी, प्रशांत उर्फ परशुराम सत्यवान तुपे, सौरभ उर्फ गोविंद संभाजी तुपे और निखील गाडेकर तथा प्रेम दिलीय रणदिवे पर कार्रवाई हुई है।

अन्य क्षेत्र कालेवाड़ी के किशोर पांचाल, वाकड के प्रफुल्ल ढोकणे, निगडी के सुशील गोरे और तलेगाव दाभाड़े के सनीसिंह दुधानी के गिरोहों पर मकोका लगाया गया है।

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा