पुणे : हडपसर रेल्वे टर्मिनल (Hadapsar Railway Terminal) पर जल्द ही 'हुतात्मा एक्स्प्रेस' सहित चार 'एक्सप्रेस' ट्रेन रूकने का प्रस्ताव रेलवे प्रशासन बोर्ड (Railway Administration Board) की ओर से दिया गया है। इस प्रस्ताव को मान्यता मिलने के बाद चार मेल 'एक्सप्रेस' से यात्रा करने वाले यात्रियों को हडपसर स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ सकते है उन्हें पुणे स्टेशन (Pune Station) जाने की जरूरत नहीं होगी।
हडपसर रेल्वे स्टेशन से सोलापुर पुणे, दौंड डेमू और दो नई गाड़ियों की शुरुआत करने की तैयारी की जा रही है। जिसके कारण हडपसर रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक बढ़ाई गई है। अब रेल प्रशासन की ओर हडपसर रेलवे स्टेशन पर हुतात्मा एक्सप्रेस सहित चार मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को रोकने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड की ओर पारित किया गया है। हडपसर रेलवे टर्मिनल पर तीन प्लेटफार्म पर गाड़ियों को रोकने के लिए किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। जिसके कारण पुणे स्टेशन में यात्रियों की भीड़ में कमी होगी। उसके साथ साथ हडपसर, खराड़ी, वाघोली, मुंढवा इन पूर्व भागों में रहने वाले यात्रियों को इस मेल एक्सप्रेस के माध्यम से यात्रा करने का फायदा होगा। ऐसी जानकारी रेलवे प्रशासन की ओर से दी गई है।
हडपसर रेलवे स्टेशन के अंदर की ओर जाने वाले रास्ता संकरा है। इन रास्तों की चौड़ीकरण करने के लिए रेलवे अधिकारियों को महानगरपालिका के अधिकारियों के साथ चर्चा करनी चाहिए। रास्ता चौड़ीकरण करने के लिए 60 लोगों के नुकसान की भरपाई करनी होगी, उसके बाद ही रास्ता निर्माण का काम चालू किया जाएगा। जिसके बाद महानगरपालिका के अधिकारियों की ओर से सकारात्मक प्रतिसाद मिला है।