केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रस्तावित पुणे सुरंग परियोजना का शनिवारवाड़ा में निरीक्षण करने पहुंचे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

नितिन गडकरी को पुलिस ने रोका, पुणे में सुरंग की समीक्षा करने जा रहे थे मंत्री

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को अपना पुणे दौरा अधूरा छोड़ना पड़ा। सोमवार को शहर में बढ़ती यातायात भीड़ का हवाला देते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें आगे न जाने अनुरोध किया था।

आकाश मसने

पुणे: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ पुणे में अजीब वाकिया हुआ। सड़क परियोजना की समीक्षा करने गए मंत्री को पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद गडकरी को अपना दौरा रद्द करना पड़ा। भाजपा विधायक हेमंत रसाने ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि पुलिस के केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनसे अनुरोध किया था।

पुणे शहर में बढ़ती यातायात भीड़ का हवाला देते हुए पुलिस प्रशासन की सलाह के बाद सोमवार को अपने निरीक्षण दौरे को बीच में ही रोकना पड़ा। केंद्रीय मंत्री गडकरी को पुणे के भीड़भाड़ वाले पुराने शहर के इलाके, खास तौर पर शनिवार पेठ में यातायात को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन की गई प्रस्तावित 4 लेन वाली भूमिगत सुरंग परियोजना की समीक्षा करनी थी।

पुणे में बनेगी दो सुरंग

इस योजना में दो सुरंगों का निर्माण शामिल है। एक शनिवारवाड़ा से स्वर्गेट तक और दूसरी सरसबाग से शनिवारवाड़ा तक, जिसकी कुल लंबाई 2.5 किलोमीटर होगी। इन सुरंगों के भारी भीड़भाड़ वाले शिवाजी रोड और बाजीराव रोड के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में बनाया जा रहा हैं। वर्तमान में, शिवाजी रोड शनिवारवाड़ा से स्वर्गेट तक यातायात ले जाता है, जबकि बाजीराव रोड से वाहन वापिस आते है। निरीक्षण का आयोजन कस्बा विधायक हेमंत रसाने के अनुरोध पर किया गया था, जो शनिवार पेठ में शनिवारवाड़ा के मुख्य द्वार पर मंत्री के साथ गए थे, जहां दो एकतरफा सड़कें मिलती हैं।

विधायक रसाने ने बताई दौरा रद्द करने की वजह

नितिन गडकरी के ट्रैफिक में फंसने के बाद कथित तौर पर दौरा रद्द कर दिया गया था। हालांकि, भाजपा विधायक हेमंत रसाने ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि "हमने उन्हें दिखाया कि परियोजना कहां शुरू होने की उम्मीद है और उन्हें विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वे मामले का आगे अध्ययन करेंगे और जल्द ही अनुवर्ती चर्चा के लिए बुलाएंगे।"

विधायक रसाने ने बताया कि बढ़ते यातायात को देखते हुए, नागरिकों को असुविधा से बचाने और मंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस प्रशासन ने निरीक्षण को छोटा करने का सुझाव दिया। मंत्री सहमत हुए और बताया कि साइट का दौरा पुनर्निर्धारित किया जा सकता है। उन्होंने हमें आगे की चर्चा के लिए बाद में मिलने के लिए प्रोत्साहित किया।

भाजपा विधायक रसाने ने कहा कि पुलिस और नागरिक प्रशासन के साथ कुछ गलतफहमी हुई थी, क्योंकि उन्हें निरीक्षण की प्रकृति के बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि मंत्री ने पुराने शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में सुरंग की तत्काल आवश्यकता को स्वयं देखा है।

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट

मुंबई धमाका मामले में शामिल अबू सलेम जेल से नहीं आएगा बाहर; सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज की रिहाई की याचिका?

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह