म्हाडा (सोर्स सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune: लॉटरी नहीं, सीधी खरीद, म्हाडा ने 311 घरों की बिक्री शुरू की, जानिए कैसे करें आवेदन

MHADA ने पुणे, सांगली और सोलापुर में पीएम आवास योजना के तहत बचे 311 घरों को बिना लॉटरी ‘पहले आओ, पहले पाओ’ आधार पर बेचने का फैसला किया। इन घरों की कीमत 7 से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: म्हाडा के पुणे मंडल के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पुणे, सांगली और सोलापुर के घर दो या उससे अधिक बार लॉटरी निकालने के बावजूद बिक नहीं पाए हैं। अब पुणे मंडल ने इन घरों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वितरित करने का निर्णय लिया है।

इसके लिए शुक्रवार को विज्ञापन प्रकाशित किया गया। इच्छुक व्यक्ति बिना लॉटरी के पहले आवेदन करके घर खरीद सकेंगे। इन घरों की कीमतें 7 लाख रुपए से लेकर 15 लाख रुपए के बीच हैं। चूंकि आवेदकों को ओर से रिस्पांस नहीं मिल रहा है, इसलिए म्हाडा के कुछ घर खाली रहने का अनुपात बढ़ गया है।

महंगे घरों और अन्य कारणों से कई बार लॉटरी निकाले जाने पर भी घर न बिकने के कारण, आखिरकार महाडा के विभिन्न मंडलों के घरों की बिक्री अब पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर करने का निर्णय लिया गया है।

नई योजना के जरिए 311 घरों को बेचने की नौबत

पुणे मंडल ने पुणे में म्हाळुंगे, शिरूर, चाकण, सोलापुर में करमाला और सांगती में मिरज के 311 खाली घरों की प्रथम प्राथमिकता बिक्री के लिए शुक्रवार को विज्ञापन प्रकाशित किया है। इच्छुक व्यक्ति महाड़ा की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ 'बुक माय होम वेबसाइट पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। वे सीधे पुणे मंडल के कार्यालय में कामकाजी घंटों के दौरान जाकर भी फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन इन घरों का वितरण बिना लॉटरी के किया जाएगा, फिर भी लॉटरी के लिए लागू पात्रता की कुछ शर्ते यहां भी लागू होंगी। ये घर बेहद कम इनकम ग्रुप (EWS) के लिए है, इसलिए आवेदकों की बार्षिक पारिवारिक इनकम तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?