पुणे

पुणे में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की मैराथन बैठक

प्रभाकर दुबे

पिंपरी : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (Food and Civil Supplies Department) की ओर से पुणे (Pune) स्थित जिला कलेक्टर कार्यालय में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों और जिले के राशन दुकानदारों की मैराथन समीक्षा बैठक (Marathon Meeting) हुई। इसमें पुणे विभाग के उपायुक्त त्रिगुण कुलकर्णी ने कहा कि राशन दुकानदार अपने कार्यालय को रंगीन, साफ-सुथरा और अप-टू-डेट रखें। प्राधिकरणों को समय पर नवीनीकृत किया जाना चाहिए। राशन कार्डधारकों को एनसीआर के बारे में सूचित किया जाना चाहिए। केरोसिन लाइसेंस का नवीनीकरण कराया जाए। राशन दुकानदारों को तुरंत अनाज वितरण आयोग वितरित किया जाएगा। जिले की सभी दुकानें आईएसओ प्रमाणित होंगी। समाज के हर वर्ग को बेहतर सेवाएं और समय पर भोजन उपलब्ध कराना हमेशा से ही प्राथमिकता रही है।

इस बैठक में गंगाखेड के नायब तहसीलदार और आईएसओ अधिकारी संतोष सरडे, पुणे जिला आपूर्ति अधिकारी सुरेखा माने, पुणे खाद्य व नागरिक आपूर्ति अधिकारी सचिन ढोले, पिंपरी-चिंचवड ‘अ व ज’ राशन वितरण परिमंडल कार्यालय के अधिकारी और नायब तहसीलदार दिनेश तावरे, ऑल महाराष्ट्र फेअर प्राईज शॉप किपर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष  विजय गुप्ता, धर्मा तंतरपाले, तहसीलदार, सभी परिमंडल अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, लिपिक, खाद्य व नागरिक आपूर्ति कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, डीएसओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी, तालुका के सभी सर्व नायब तहसीलदार, आपूर्ति निरीक्षक, अव्वल कारकून, कारकुन, लिपिक तसेच रेशन दुकानदार, जिला संगठन के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक पखवाड़े में माथाड़ी श्रमिकों की भर्ती

उपायुक्त त्रिगुण कुलकर्णी ने आगे कहा कि खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग को समाज के गरीब और आम आदमी से सरोकार है। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के कामकाज के साथ-साथ खाद्य वितरण कार्यालयों और जिला आपूर्ति कार्यालयों में कटौती की जा रही है। आधुनिकीकरण की गति और पारदर्शिता एक स्वागत योग्य बदलाव है। तहसील कार्यालय जिला आपूर्ति कार्यालय को खाली राशन कार्ड की मांग या आपूर्ति नहीं करते हैं। इसलिए जब ग्राहक तालुका स्तर पर आपूर्ति कार्यालय में आ-जा रहे हों तो इसे रोक दें। श्रमायुक्त द्वारा अगले एक पखवाड़े में माथाड़ी श्रमिकों की भर्ती की जाएगी।  उन्होंने यह भी कहा कि दीवाली से पहले हमालों के सभी बिलों का भुगतान कर दिया जाए, नहीं तो मैं खुद कार्यालय आकर जायजा लूंगा।

 लंबित मुद्दों को हल करें

एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि नए राशन कार्ड, यूनिट वृद्धि-कमी, डुप्लीकेट, अलग-अलग प्रकरणों का निस्तारण सेतु और महा-ए-सेवा से संबंधित आपूर्ति कार्यालयों को समय पर किया जाए। हमारे लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने पर जोर दिया जाना चाहिए। हम बैठक में अधिकारियों द्वारा दिए गए स्वच्छता और आईएसओ निर्देशों का भी पालन करेंगे। कार्डधारकों को तत्काल ऑनलाइन और अद्यतन कार्ड दिए जाने चाहिए। त्योहार का दिन होने के कारण संबंधित आपूर्ति निरीक्षकों ने राशन दुकानदारों और राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न की समय पर डिलीवरी के लिए कार्रवाई करने की मांग की। इस बैठक में धर्म तंतरपाले ने दुकानदारों का मुद्दा भी उठाया। 

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब