File Photo 
पुणे

मनसे नेता वसंत मोरे के बेटे से रंगदारी मांगने वाला भिवंडी से गिरफ्तार, पुलिस कर रही गैंग के मास्टरमाइंड की तलाश

प्रभाकर दुबे

पुणे: मनसे नेता वसंत मोरे के बेटे (Vasant More Son) का फर्जी विवाह रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Fake Marriage Registration Certificate) तैयार कर 30 लाख की रंगदारी (Extortion ) मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। इस मामले में कई और लोगों के शामिल होने की आशंका हैं। इस मामले के मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है। पता चला है कि आरोपी ने एक फेमस बिल्डर से भी रंगदारी मांगी थी।

वसंत मोरे के बेटे से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अब्दुल खालिद अब्दुल रौफ सय्यद (32) को गिरफ्तार किया है। इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

30 लाख रुपए की मांगी थी रंगदारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मनसे नेता और पूर्व नगरसेवक वसंत मोरे के बेटे रुपेश को कुछ दिन पहले फोन आया था। उसे एक युवती से शादी करने का सर्टिफिकेट व्हाट्सअप पर भेजकर 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इसमें से 20 लाख रुपए आईटी पार्क के एक कार में रखने के लिए कहा था। पहले तो रुपेश ने इसकी उपेक्षा की, लेकिन लगातार फोन आने पर उसने भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुंभार और पुलिस इंस्पेक्टर (क्राइम) विजय पुराणिक के मार्गदर्शन में जांच जारी थी। इसी दौरान अब्दुल के बारे में पुलिस को जानकारी मिली उसे भिवंडी से गिरफ्तार किया गया है।

गैंग ने पुणे के बिल्डर को भी दी थी धमकी

वसंत मोरे के बेटे से रंगदारी मांगने में एक गैंग शामिल है। इस गिरोह ने पुणे के एक फेमस बिल्डर से भी रंगदारी मांगा था। बिल्डर को जान से मारने की धमकी देकर उनसे 40 लाख रुपए मांगे गए थे। उन्हें भी पैसे ईऑन आईटी पार्क के सामने खड़ी इनोवा में रखने के लिए कहा था। इस मामले में एंटी एक्सर्टाशन सेल से शिकायत की गई है। सेल द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। 

समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना के लिए बनेंगे 8 आधुनिक युद्धपोत; 53,866 करोड़ को मिली मंजूरी

सुनेत्रा पवार के बिना NCP के 6 बड़े नेताओं ने अमित शाह से की मुलाकात, इधर डिप्टी सीएम ने मुंबई में बुलाई बैठक

Cyclone Murasu का असर: विजयवाड़ा से IndiGo की 10 उड़ानें रद्द, चेन्नई में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी

पंजाब में AAP के तीन विधायकों ने क्यों छोड़ी पार्टी? विधानसभा चुनाव से पहले BJP में हुए शामिल

Delhi Pollution: दिल्ली ही नहीं, पंजाब के शहरों में भी हवा हुई जहरीली; देखें टॉप 10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट