अजित पवार, उद्धव ठाकरे (pic credit; social media) 
पुणे

अजित पवार का उद्धव का नाम लिए बिना वार, कहा- सत्ता में थे तब समाज के लिए क्या किया?

Ajit Pawar in Pune: पुणे में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने हंबरडा मोर्चा और विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने समाज के लिए क्या किया?

सोनाली चावरे

Ajit Pawar on Uddhav Thackeray: उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार और विपक्ष पर करारा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ ‘हंबरडा मोर्चा’ निकालने वालों को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि जब वे सत्ता में थे, तब उन्होंने समाज के लिए क्या काम किया। पवार ने यह टिप्पणी पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना की।

पवार ने कहा कि किसी भी आपदा के समय सरकार सर्वेक्षण करती है, पंचनामे करती है और उसी के अनुसार मदद देती है। लेकिन विपक्ष हमेशा घोषित सहायता से अधिक मांग करता है और आलोचना करता है। “मांग करना विपक्ष का काम है, लेकिन आलोचना में भी तथ्य का ध्यान रखना चाहिए,” उन्होंने कहा।

सहकार मंत्री बालासाहेब पाटिल के कथित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पवार ने कहा कि यदि उन्होंने किसानों के बारे में कुछ कहा है तो वह उचित नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों को तुरंत सुधारा जाए। पवार ने अपने दिनचर्या का उदाहरण देते हुए कहा, “मैं सुबह पांच बजे उठता हूं, या तो पूजा-पाठ करवा लो या विकास कार्य करवाओ।”

उपमुख्यमंत्री ने खडकवासला विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते हुए वारजे, आहिरंगाव, धायरी और नांदेड सिटी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैफिक जाम, सड़कों की खराब स्थिति और नागरिकों की शिकायतों का जायजा लिया।

अजीत पवार ने बाढ़ और अतिवृष्टि प्रभावित किसानों के लिए सरकार की मदद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नकद और अनाज दोनों तरह की सहायता दी है और 350 करोड़ रुपये के पैकेज को दीपावली तक जारी करने का प्रयास है।

शिवणे पुल की ऊंचाई बढ़ाने, चावरी डीपी रोड और कात्रज चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा भी पवार ने की। खडकवासला क्षेत्र में अधिकारियों की देरी पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए।

पवार ने कहा कि प्रशासन और सरकार का उद्देश्य जनता को सुविधाएं और सुरक्षा देना है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जनता अब सजग है और केवल विरोध नहीं बल्कि अपने हक की मांग भी करेगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज