महाराष्ट्र में मानसून सांकेतिक फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया) 
पुणे

महाराष्ट्र में मानसून का कहर: पालघर में बाढ़ से 1 की मौत, 16 गांव कटे; पुणे समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

Maharashtra Heavy Rain: मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र बेहाल। पालघर में बाढ़ के कारण एक की मौत और 16 गांवों का संपर्क टूटा। आईएमडी ने पुणे में रेड और पालघर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

रूपम सिंह

IMD Red Alert Pune Ghat Area: महाराष्ट्र में मानसून का कहर लगातार जारी है। मूसलाधार बारिश से राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। आईएमडी ने पुणे के घाट क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट, जबकि पालघर, नाशिक, रायगढ़, रत्नागिरी और सातारा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सबसे अधिक असर पालघर जिले में देखने को मिला है, जहां बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है, कई गांवों का संपर्क टूट गया है और जिले के सभी स्कूल, कॉलेज तथा आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं।

पालघर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण डहाणू और तलासरी तहसील में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। डहाणू शहर और तलासरी के कई गांव जलमग्न हो गए हैं, जिससे सैकड़ों लोग फंस गए हैं। डहाणू विरार के बीच लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है, जबकि सारणी उर्से ऐना मार्ग समेत कई सड़कें पानी में डूब जाने से करीब 15 से 16 गांवों का मुख्य बाजार से संपर्क टूट गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि एक नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

लोग घरों में फंसे

प्रशासन के अनुसार, कई स्थानों पर लोग घरों की पहली मंजिल पर फंसे हुए हैं। तेज बहाव और जलभराव के कारण राहत दलों को प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। पानी का स्तर घटने के बाद लोगों को सुरक्षित निकालने और खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य तेज किया जाएगा। सूर्या नदी में आई बाढ़ को देखते हुए नदी किनारे बसे 64 से 65 गांवों को सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मुंबई के उपनगरों में भी जमकर बरसे बादल

इस बीच, मुंबई और उसके उपनगरों-ठाणे, कल्याण, डोंबिवली, अंबरनाथ 14 और बदलापुर में भी रातभर तेज बारिश हुई। लगातार वर्षा से मुंबई को पानी उपलब्ध कराने वाले विहार, तुलसी और तानसा जलाशय पूरी क्षमता से भरकर ओवरफ्लो हो गए हैं।

7 जलाशयों में कुल जल भंडारण 62 प्रतिशत तक पहुंच गया है जिससे फिलहाल मुंबई शहर में पानी की कमी की आशंका टल गई है। भारी बारिश का असर ठाणे जिले में भी देखने को मिला, जहां कई स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं और यातायात प्रभावित हुआ।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज