महाराष्ट्र दूध कीमत बढ़ोतरी  सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

महंगाई का एक और झटका! महाराष्ट्र में दूध 4 रुपये प्रति लीटर महंगा, दुग्ध उत्पादों के दाम भी बढ़ेंगे

Maharashtra Milk Price Hike: महाराष्ट्र में गाय और भैंस के दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी। दुग्ध उत्पाद भी 10 प्रतिशत महंगे हुए।

रूपम सिंह

Highlights

  • महाराष्ट्र में गाय और भैंस का दूध 4 रुपये प्रति लीटर महंगा होगा।

  • दुग्ध उत्पादों की कीमतों में भी 10% तक बढ़ोतरी का फैसला।

  • अमूल और मदर डेयरी के बाद अब गोकुल दूध भी हो सकता है महंगा।

Maharashtra Dairy Milk Price Hike: महंगाई से परेशान आम लोगों को अब दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का झटका लगने वाला है। महाराष्ट्र में गाय और भैंस के दूध की कीमतों में प्रति लीटर 4 रुपये की वृद्धि करने का फैसला लिया गया है।

राज्य के दूध उत्पादक एवं व्यावसायिक कल्याणकारी संघ ने यह निर्णय लिया है। इससे राज्य के लाखों दूध उपभोक्ताओं का मासिक बजट प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा दुग्ध उत्पादों की कीमतों में भी 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है।

पुणे की बैठक में लिया गया फैसला

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को पुणे शहर स्थित कात्रज डेयरी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य के 45 सहकारी और निजी दूध ब्रांडों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में दूध की बिक्री कीमतों में प्रति लीटर 4 रुपये की वृद्धि करने पर सहमति बनी। साथ ही पनीर, घी और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में भी 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया।

इन वजहों से महंगा होगा दूध

दूध उत्पादकों के मुताबिक, डीलर दरों में बढ़ोतरी, बाजार में बाहरी ब्रांडों से मिल रही प्रतिस्पर्धा और चीनी तथा डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लागत पर दबाव बढ़ा है। इसी को देखते हुए दूध और दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि, नई कीमतें कब से लागू होंगी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने आना बाकी है।

अमूल और मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का असर पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगा है। अमूल ने 12 नवंबर से अपने कुछ दूध उत्पादों के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं। अमूल ताजा टोंड दूध 2 रुपये और अमूल गोल्ड 4 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं, मदर डेयरी ने भी अपने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये तक की वृद्धि की है।

गोकुल दूध भी हो सकता है महंगा

अमूल और मदर डेयरी के बाद अब गोकुल दूध की कीमतों में भी बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं। गोकुल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश पाटील ने बिक्री मूल्य बढ़ाने के संकेत दिए हैं। शनिवार को नई कार्यकारिणी की पहली बैठक प्रस्तावित है। इसमें कीमतों में बदलाव को लेकर निर्णय लिए जाने की संभावना है। यदि गोकुल भी दाम बढ़ाता है, तो महाराष्ट्र राज्य के उपभोक्ताओं पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

SIR में नाम कटा तो CJP उठाएगी आवाज, प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

BCCI की अंडर-19 महिला क्रिकेटर ने की आत्महत्या, परिवार का आरोप- दो युवक कर रहे थे परेशान

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा और UP समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला