महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चौहान (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: “माई-बाप सरकार किसानों के साथ” – बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों को दिलाया भरोसा

हाल ही में Maharashtra के बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने बाढ़ और बारिश से प्रभावित नागरिकों और किसानों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें उन्होंने CM Devendra Fadnavis के द्वारा राहत का

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: महाराष्ट्र में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित नागरिकों व किसानों को केंद्र सरकार से जल्द ही मदद मिलेगी। यह भरोसा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सोमवार (29 सितंबर) को पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिलाया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही राज्य स्तर पर प्रभावितों को राहत दिलाने के लिए कदम उठा चुके हैं और केंद्र सरकार भी हरसंभव सहयोग करेगी। चव्हाण पुणे शहर बीजेपी इकाई द्वारा एकत्रित की गई राहत सामग्री को स्वीकार करने पहुंचे थे।

इस दौरान उन्हें सोलापुर जिले के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अनाज और आवश्यक वस्तुएं सौंपी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी की पहल केवल सोलापुर तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य प्रभावित जिलों तक भी यह राहत पहुंचाने के प्रयास होंगे। हम 'माई-बाप सरकार' के रूप में किसानों और नागरिकों के साथ खड़े हैं। उनका जीवन और आजीविका सुरक्षित करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है।

राजनीतिक सवालों से किनारा

पत्रकार वार्ता के दौरान चव्हाण ने राजनीतिक सवालों से किनारा किया, जब उनसे पूछा गया कि क्या शिवसेना (उदय बालासाहेब ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे को दशहरा रैली रद्द कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए, तो उन्होंने इस - पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनका कहना था कि क्या करना -है। यह उनका अपना विषय है। इसी तरह, राज्य में तत्काल सूखा घोषित किए जाने से जुड़े सवाल पर भी उन्होंने जवाब - देने से परहेज किया और केवल 'धन्यवाद' कहकर आगे बढ़ गए। चव्हाण ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से प्रभावितों को राहत सामग्री और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में किसनों और नागरिकों को नुकसान की भरपाई के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान पुणे बीजेपी पदाधिकारियों ने भी यह स्पष्ट किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता लगातार सक्रिय है और हर संभव सहायता मुहैया कराने का प्रयास कर रहे है।

जरूरतमंदों तक पहुंचेगी हरसंभव मदद

बीजेपी नेता ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने संकट की घड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मदद का आह्वान किया था, जिसके बाद पुणे शहर व जिले के कार्यकर्ताओं ने बड़ी मात्रा में अनाज और अन्य जरूरी सामग्री जमा की है। यह सामग्री जिलाधिकारी के माध्यम से सीधे बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि पारदर्शिता और न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित हो सके।

जरूरतमंदों तक पहुंचेगी हरसंभव मदद

बीजेपी नेता ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने संकट की घड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मदद का आह्वान किया था, जिसके बाद पुणे शहर व जिले के कार्यकर्ताओं ने बड़ी मात्रा में अनाज और अन्य जरूरी सामग्री जमा की है। यह सामग्री जिलाधिकारी के माध्यम से सीधे बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि पारदर्शिता और न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित हो सके।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट