सुनेत्रा पवार व अक्षय कर्डिले (डिजाइन फोटाे नवभारत) 
पुणे

बारामती-राहुरी उपचुनाव: किस सीट पर कौन-कौन और कितने उम्मीदवार मैदान में? यहां समझें पूरा समीकरण

Baramati-Rahuri By Elections: महाराष्ट्र की हाई-प्रोफाइल बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कल मतदान होगा। जानें क्या हैं चुनावी समीकरण और कौन-कौन हैं मुख्य उम्मीदवार।

आकाश मसने

Baramati-Rahuri Bypoll Candidates: महाराष्ट्र की राजनीति में कल का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। राज्य की दो महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों बारामती और राहुरी पर उपचुनाव के लिए कल यानी 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार का शोर 21 अप्रैल की शाम को ही थम चुका है, और अब गेंद जनता के पाले में है। इन चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

प्रचार अभियान 21 अप्रैल की शाम थम गया है। अंतिम दिन बारामती में राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रत्‍याशी सुनेत्रा पवार ने प्रचार किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सुनील तटकरे, प्रफुल पटेल, छगन भुजबल, उदय सामंत और रामदास आठवले सहित कई प्रमुख नेता रैली में उपस्थित थे। सुप्रिया सुले ने भी रैली में भाग लिया।

वहीं अहिल्यानगर जिले में राहुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, मंत्री पंकजा मुंडे और वंचित बहुजन अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में रैलियां निकाली गईं।

बारामती विधानसभा सीट: परिवार और सहानुभूति फैक्टर

बारामती विधानसभा सीट पर महायुति गठबंधन की ओर से सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में है। यह सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां विपक्ष की ओर से पहले कांग्रेस ने आकाश मोरे को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन महायुति की चुनाव निर्विरोध कराने की पहल को देखते हुए कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। हालांकि यह चुनाव फिर भी निर्विरोध नहीं हो रहा है। बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुनेत्रा पवार समेत कुल 23 उम्मीदवार के बीच मुकाबला होगा।

बारामती सीट का चुनावी समीकरण

  • मुख्य उम्मीदवार: महायुति (NCP) से सुनेत्रा पवार।
  • अन्य: कांग्रेस ने पहले आकाश मोरे को टिकट दिया था, लेकिन बाद में अपील पर नाम वापस ले लिया। अब कुल 23 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।
  • विशेष: सुप्रिया सुले ने भी सुनेत्रा पवार के लिए प्रचार किया है।

राहुरी सीट पर कड़ा मुकाबला

राहुरी में मुकाबला ज्यादा दिलचस्प और कड़ा नजर आ रहा है। यहां कुल 7 प्रत्याशी चुनावी मैदा में है। भाजपा ने वरिष्ठ नेता शिवाजीराव कर्डिले के बेटे अक्षय कर्डिले को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने गोविंद मोकाटे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा, वंचित बहुजन अघाड़ी की ओर से संतोष चोलके चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि शिवसेना के रावसाहेब खेवरे एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

राहुरी में ये उम्मीदार मैदान में

राहुरी विधानसभा सीट पर अब अक्षय कर्डिले (भाजपा), गोविंद मोकाटे (शरद पवार गुट), संतोष चोलके (वंचित बहुजन आघाडी), रावसाहेब खेवरे (निर्दलीय, ठाकरे गुट के बागी), सुरेश लांबे, महेश हापसे, अथर्व म्हसे चुनीवी मैदान में है।

दोनों सीटों की स्थिति

सीट मुकाबला स्थिति
बारामती सुनेत्रा पवार vs निर्दलीय आसान मुकाबला
राहुरी BJP vs NCP + अन्य कड़ा मुकाबला

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल