खड़कवासला डैम (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

खडकवासला-पर्वती मुख्य पाइपलाइन की बड़ी मरम्मत, तीन महीने जल सप्लाई प्रभावित

Pune News: खडकवासला डैम से पर्वती जल केंद्र तक 3,000 मिमी मुख्य पाइपलाइन की तीन महीने की मरम्मत शुरू होने वाली है। काम के दौरान नहर से पानी दिया जाएगा, जिससे कुछ क्षेत्रों में सप्लाई बाधित हो सकती है।

अपूर्वा नायक

Water Supply In Pune: खडकवासला डैम से पर्वती जल शुद्धिकरण केंद्र तक पानी लाने के लिए बिछाई गई तीन हजार मिलीमीटर व्यास की मुख्य पानी पाइ‌पलाइन की अब मरम्मत की जाएगी। यह काम कम से कम तीन महीने तक चलेगा।

इसलिए इस अवधि में खडकवासला डैम से पर्वती जल केंद्र तक अब नहर के जरिए पानी की सप्लाई की जाएगी। यह काम अगले कुछ दिनों में शुरू होने वाला है जिसके कारण पानी की सप्लाई में कुछ हद तक बाधा पैदा होने की आशंका है।

पुणे शहर को खडकवासला डैम से पानी की सप्लाई की जाती है। इस पानी को शहर तक लाने के लिए 1999 में तीन हजार मिमी व्यास की मुख्य पानी पाइपलाइन बिछाई गई थी।

इसके बाद पानी की बढ़ती मांग के कारण 2017 में 2500 मिमी व्यास की एक और पानी पाइपलाइन बिछाई गई, पिछले कुछ वर्षों से इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य हुए हैं। इस वजह से पापी पाइपलाइन के ऊपर गुपचुप तरीके से मलबा डाले जाने के कारण कई जगहों पर रिसाव हो रहा है।

पहले चरण के लिए 32 करोड़ के खर्च को मंजूरी

मनपा के जल सप्लाई विभाग के नंदकिशोर जगताप के अनुसार 1999 में बिछाई गई तीन हजार मिमी व्यास की पानी पाइपलाइन को मरम्मत की सख्त जरूरत है। साथ ही, इसी पानी पाइपलाइन पर 14 गांवों की पानी की सप्लाई भी निर्भर करती है इसलिए इसका भार 2500 मिमी व्यास की दूसरी पानी पाइपलाइन पर डाला जाएगा।

इसके लिए वॉल्व जोड़ने का काम किया जाएगा, खडकवासला से पर्वती जल शुद्धिकरण केंद्र तक यह पानी पाइपलाइन 11 किलोमीटर लंबी है। चरणबद्ध तरीके से पानी पाइपलाइन की मरम्मत में छह महीने का समय लगेगा। इस काम की कुल लागत लगभग 57 करोड़ रुपये है, स्थायी समिति ने पहले चरण के लिए 32 करोड़ के खर्च को मंजूरी दे दी है।

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान