एकनाथ खडसे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

'किसी को नहीं छोड़ूंगा', दामाद अरेस्ट हुआ तो भड़के खडसे, कहा- फॉरेंसिक रिपोर्ट..

Eknath Khadse: शरद पवार गुट के नेता एकनाथ खडसे के दामाद को रविवार को एक रेव पार्टी से हिरासत में लिया गया। इस मामले के सामने आने के बाद एकनाछ खडसे ने विपक्ष को धमकी दी है।

प्रिया जैस

Eknath Khadse: पुणे पुलिस ने शनिवार रात एक अपार्टमेंट में आयोजित की जा रही एक पार्टी में छापा मारकर मादक पदार्थ, हुक्का एवं शराब जब्त की तथा 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति प्रांजल खेवलकर भी शामिल थे। इस खबर ने राज्य में खासकर जलगांव में खलबली मचा दी है।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब जलगांव के दो बड़े नेता गिरीश महाजन और एकनाथ खडसे के बीच हनी ट्रैप मामले को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों नेताओं के बीच हनीट्रैप और प्रफुल लोढ़ा नामक एक संदिग्ध से संबंधों को लेकर विवाद शुरू हैं।

मुझे इस बात का डर था - खडसे

अपने दामाद के रेव केस में पकड़े जाने के बाद एकनाथ खडसे ने इस घटना पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा सरकार हनीट्रैप मामले की आंच महसूस कर रही है। मैं इस बारे में खुलकर बोल रहा था। इस मामले में न केवल जलगांव से, बल्कि अन्य शहरों से भी बड़े लोग शामिल हैं। मुझे पहले से ही लग रहा था कि मेरे साथ भी ऐसा कुछ हो सकता है। मेरा डर सच साबित हुआ।

मैं किसी को नहीं छोड़ूंगा - खडसे

एकनाथ खडसे ने इस मामले में आगे कहा कि वह पहले फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतज़ार करेंगे। उसके बाद ही वह कुछ टिप्पणी देंगे। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि अगर मेरा दामाद दोषी पाया गया, तो मैं उसे नहीं बचाऊंगा। लेकिन अगर उसे झूठे मामले में फंसाया गया, तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगा। मुझे उम्मीद करता हूं कि पुणे पुलिस इस मामले की पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जांच करेगी।

खडसे परिवार को निशाना बनाया - राउत

एकनाथ खडसे के दामाद को रेव पार्टी से अरेस्ट करने के मामले में संजय राउत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। शिवसेना यूबीटी संजय राउत ने कहा कि एकनाथ खडसे हमेशा भाजपा पर हमला करते रहते हैं। इसलिए अब एकनाथ खडसे का परिवार उसकी कीमत चुका रहा है।

गिरीश महाजन ने फंसाए जाने का दावा किया

मंत्री गिरीश महाजन ने इस मामले पर कहा कि खडसे के दामाद समझदार हैं। उन्हें पता है कि उनके कर्मों का क्या परिणाम होगा। उन्होंने कहा कि कोई कैसे कह सकता है कि उन्हें फंसाया गया है? खेवलकर कोई बच्चे नहीं हैं कि कोई उन्हें गोद में उठाकर ऐसी जगहों पर बिठा दे। पुलिस जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी। महाजन ने यह बात नासिक में पत्रकारों से कही।

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम