योगेश टिलेकर (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायकों में बेचैनी, नए नेताओं के आने से चर्चा गर्म

Pune News: हडपसर विधायक योगेश टिलेकर ने भाजपा में नए प्रवेशियों पर नाराजगी जतायी है। उन्होंने प्रवेशियों को ओपन चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कहा है कि इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में भी गुस्सा हैं।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे मनपा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में 'मेगा इनकमिंग' होने वाला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में कद्दावर नेताओं को पार्टी में प्रवेश देने का ग्रीन सिग्नल दिया है।

हाल ही में फडणवीस ने यह भी कहा था कि इन प्रवेशों के दौरान पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं को समझा लिया जाएगा, लेकिन फडणवीस के इस बयान के बाद अब सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि भाजपा विधायक ही बेचैन हो गए हैं, जिससे नई चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

भाजपा कार्यकर्ता नाराज

पार्टी में नये लोगों के प्रवेश से भाजपा कार्यकर्ता नाराज हैं। वहीं दूसरी तरफ विधायक भी बेचैन हो गए हैं। कुछ दिनों पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना से पांच पूर्व नगरसेवकों ने भाजपा में प्रवेश किया था। इस दौरान हडपसर विधानसभा क्षेत्र से भी एक प्रवेश हुआ था।

सार्वजनिक की नाराजगी

अब एक बार फिर हडपसर विधानसभा क्षेत्र में संभावित प्रवेश की चर्चाओं से विधायक टिलेकर नाराज हो गए है क्या? यह सवाल खड़ा हो रहा है। योगेश टिलेकर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी सार्वजनिक की है, योगेश टिलेकर ने इस संबंध में पोस्ट करते हुए प्रवेश के इच्छुक नेताओं को सीधा चैलेंज दिया है। उनहोंने पोस्ट में लिखा कि तय किया था कि तुम्हारे बारे में नहीं बोलूंगा, लेकिन हर दिन तुम्हारे साजिश, तुम्हारा नाटक देखकर एक बार में बोलकर विषय खत्म करता हूं, हारने का इतना डर लगता है क्या? हिम्मत है तो सामने आओ।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!