FILE- PHOTO 
पुणे

पिंपरी-चिंचवड में फ्लैट बिक्री के बहाने धोखाधड़ी, दो मामले उजागर

प्रभाकर दुबे

पिंपरी: फ्लैट बिक्री (Flat Sale) के बहाने धोखाधड़ी (Fraud) के 2 मामले उजागर हुए हैं। पिंपरी-चिंचवड पुलिस (Pimpri-Chinchwad Police) आयुक्तालय के तलेगांव दाभाडे (Talegaon Dabhade) और शाहू नगर चिंचवड ( Shahu Nagar Chinchwad) में फ्लैट बेचने के नाम पर ठगी के दो मामले सामने आ चुके हैं। इस संबंध में तलेगांव दाभाडे और एमआईडीसी भोसरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

तलेगांव दाभाड़े के मामले में शुचिता बाबूराव चव्हाण (78) ने तलेगांव दाभाडे थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तदनुसार, सूर्यकांत शांताराम चव्हाण (तलेगांव दाभाडे निवासी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपित ने फ्लैट बेचने की रसीद ली। वादी से 22 लाख रुपए ले लिए। शिकायत में कहा गया है कि हालांकि वादी और 9 लाख रुपए देने को तैयार था, लेकिन आरोपी ने वादी से बात किए बिना फ्लैट को तीसरे पक्ष को 25 लाख रुपए में बेच दिया। तलेगांव दाभाडे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एमआईडीसी भोसरी थाने में शिकायत दर्ज 

चिंचवड शाहुनगर के मामले में विशाल सीताराम घुले (43) ने एमआईडीसी भोसरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तदनुसार, अजय चंद्रसेन पिल्लई (चिखली निवासी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शाहू नगर में एक फ्लैट बेचने के बहाने वादी से 21 लाख रुपए लिए। उसके बाद बिना फ्लैट दिए उसके साथ धोखाधड़ी की गई। एमआईडीसी भोसरी पुलिस जांच कर रही है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?