पुणे: पुणे के मंडई मेट्रो स्टेशन के भूतल पर रविवार आधी रात को आग लग गई, लेकिन इस घटना में किसी की बूरी तरह से हताहत होने की और घायल होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अनुसार, ‘वेल्डिंग' के काम के दौरान आग लगने की ये घटना हुई।
सूचना मिलने पर पुणे फायर ब्रिगेड विभाग ने तुरंत 5 फायर टेंडर गाड़ियां भेजीं और पांच मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार स्टेशन पर वेल्डिंग के काम के दौरान आग लगी।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।''
यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 10वां आरोपी गिरफ्तार, अब बेटे जीशान सिद्दीकी पर मंडरा रहा जान का खतरा
स्थानीय सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने ‘एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि आग बुझा दी गई है और इस घटना से मेट्रो सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा।
सांसद मंत्री मुरलीधर मोहोल ने ‘एक्स' पर मंडई मेट्रो स्टेशन की आग नियंत्रण में, सेवा पर कोई असर नहीं! मंडई मेट्रो स्टेशन पर आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना कुछ समय पहले हुई थी। आग की खबर सुनते ही पुणे नगर निगम की पांच दमकल गाड़ियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।
उक्त घटना मेट्रो की यात्री सेवा समाप्त होने के बाद घटी। घटना उस वक्त हुई जब मेट्रो स्टेशन इलाके में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इस संबंध में मेट्रो के कार्यकारी निदेशक मो. श्रवण हार्डिकर से विस्तृत जानकारी ली गई है और मेट्रो प्रशासन ने बताया है कि इस घटना का मेट्रो सेवा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)