खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) और एफडीए निरीक्षण टीम (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे

सदाशिव पेठ स्थित बिगबास्केट आउटलेट का लाइसेंस रद्द, खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर FDA की कार्रवाई

Pune FDA Suspends BigBasket Outlet: FDA ने पुणे के सदाशिव पेठ स्थित बिगबास्केट आउटलेट में एक्सपायर्ड उत्पाद, कीड़े-मकोड़े और कोल्ड-चेन प्रबंधन में कमियां पाए जाने के बाद उसका संचालन निलंबित कर दिया

वेदांत जोशी

Food Safety Violation FDA Pune: कर्वे रोड पर सदाशिव पेठ में सह्याद्रि अस्पताल के सामने स्थित 'बिगबास्केट' (BigBasket) के आउटलेट पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसका संचालन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। खाद्य सुरक्षा निरीक्षकों द्वारा परिसर में एक्सपायर्ड (समय सीमा समाप्त) उत्पाद बेचने और कीटों (पेस्ट एक्टिविटी) की मौजूदगी जैसी गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

21 सितंबर को निरीक्षण, 22 को जारी हुआ निलंबन आदेश

यह आउटलेट मेसर्स इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित किया जाता है, जो खुदरा बिक्री, कोल्ड स्टोरेज, वितरण और थोक आपूर्ति की सेवाएं देता है। एफडीए की टीम ने 21 सितंबर को इस आउटलेट का औचक निरीक्षण किया था। इसके अगले ही दिन 22 सितंबर को सुनवाई आयोजित की गई और उल्लंघन की गंभीरता को देखते हुए उसी दिन निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ के कारण हल्की कार्रवाई का कोई विकल्प नहीं बचा था।

हाइजीन और कोल्ड-चेन मानकों की अनदेखी

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के 'शेड्यूल IV' (Schedule IV) का कड़ाई से पालन न किए जाने का मामला सामने आया। आउटलेट में खराब और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री रखी पाई गई, साथ ही चूहों व कीड़ों के निशान मिले। इसके अलावा, जल्दी खराब होने वाली चीजों के रखरखाव के लिए आवश्यक तापमान नियंत्रण और कोल्ड-चेन प्रबंधन में भी बड़ी लापरवाही पाई गई।

उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा प्राथमिकता

एफडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कदम उपभोक्ताओं को स्वास्थ्य संबंधी खतरों से बचाने और संस्थान को निर्धारित मानकों का पालन कराने के लिए उठाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि निलंबन कब तक प्रभावी रहेगा या आउटलेट को दोबारा शुरू करने के लिए क्या शर्तें पूरी करनी होंगी। मामले में बिगबास्केट की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना