उपमुख्यमंत्री अजित पवार (pic credit; social media) 
पुणे

Pune News: अजित पवार की चेतावनी, गलत काम किया तो जेल भेजेंगे!

Pune के बारामती कृषि उत्पन्न बाजार समिति के संचालक मंडल की बैठक में पहुंचे Deputy CM Ajit Pawar ने बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई भी गलत काम करता है, तो उसे जेल भेजा जाएगा।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: अगर आपने गलत काम किया तो आपको जेल भेजेंगे। यह चेतावनी उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती कृषि उत्पन्न बाजार समिति के संचालक मंडल की बैठक में दी।

एक संचालक द्वारा दिए गए पत्र को पढ़ने पर पता चला कि पेट्रोल पंप का बकाया डेढ़ करोड़ रुपए हो गया है। यह समझते ही अजित पवार का पारा चढ़ गया। उन्होंने भड़कते हुए कहा कि अगर किसी ने गलत काम किया तो उसे जेल भेजेंगे। संचालक मंडल को इस तरह की चेतावनी देते हुए उन्होंने इसके विस्तार से जांच की घोषणा की।

पेट्रोल पंप का डेढ़ करोड़ बकाया

बारामती कृषि उत्पन्न बाजार समिति की एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग रविवार को हुई। इस सभा के दौरान एक संचालक ने अजित पवार को पत्र सौंपते हुए उन्हें बाजार समिति के कुछ मुद्दों की जानकारी दी। इसके बाद अजित पवार ने इस पत्र को सार्वजनिक रूप से पढ़ा। लेकिन जब पत्र में उन्होंने पेट्रोल पंप का बकाया डेढ़ करोड़ रुपए देखा तो भड़क गए। इसके बाद अजित पवार ने बाजार समिति के साथ अन्य सभी सहकारी संस्थाओं की जानकारी नियमित रूप से प्राप्त करने के लिए अपने कार्यालय के एक विशेष कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति करने की घोषणा की।

आगे से किसी को भी न दें उधार

अजित पवार ने कहा कि जिस संस्था का पेट्रोल पंप है उस संस्था के प्रमुख की उधारी कितनी है वह मुझे दिखाएं, आगे से कोई भी आए उसे उधार नहीं देना है। यह किसानों की संस्था है। आपको उधार देने का किसने अधिकार दिया। इस तरह का सवाल कर उन्होंने संचालकों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यह उधारी वसूल नहीं हुई तो यह आपसे वसूल किया जाएगा।

पवार साहब के काम का मुकाबला नहीं

पवार साहब से मैं अपनी तुलना नहीं करूंगा। उनके काम का तो कोई मुकाबला ही नहीं है। लेकिन मैंने अभी तक के सभी विधायकों में सर्वोत्तम काम करने का प्रयास किया है। जिस दिन मैं इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करना बंद करूंगा, उस दिन आपको यह समझ आएगा, जो अच्छा काम करते हैं, भले ही उनकी प्रशंसा न करें, लेकिन कम से कम उन्हें निराश तो न करें, यह भावनात्मक अपील उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने ज्येष्ठ नेता शरद पवार की अप्रत्यक्ष रूप से प्रशंसा करते हुए बारामतीकरों से की है।

उपमुख्यमंत्री पवार ने बारामती सहकारी बैंक की वार्षिक जनरल बॉडी को संबोधित करते हुए यह अपील की है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री पवार ने कहा कि बारामती शहर में कहीं पर भी बारिश का पानी जमा होता है, तो तुरंत उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर दिए जाते हैं। हमारी प्यारी बहनों के पास दूसरा रास्ता होता है, फिर भी वे जानबूझकर उसी पानी से अपनी दोपहिया वाहन निकालने की कोशिश करती हैं।

भोपाल में 12 दिसंबर को जुटेंगे राहुल गांधी समेत विपक्षी दिग्गज, आखिर लाल परेड ग्राउंड पर क्यों अटक रहा पेंच?

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज