उपमुख्यमंत्री अजित पवार (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

चाचा-भतीजे का रिश्ता मत बताना", DCM Ajit Pawar के बयान पर गूंजी हंसी

मनपा चुनाव से पहले ही नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। हाल ही में NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और DCM Ajit Pawar ने मंच से चाचा भतीजे के रिश्ते को लेकर बड़ी बात कही।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: समय के साथ अनुभव और परिपक्वता आती है। जैसे ही उम्र बढ़ती है, हमें बदलाव की आवश्यकता होती है। पहले कुछ करने के लिए हमें दूसरों से सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब हमें खुद अपने कदम उठाने हैं। यह बयान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने दिया है।

अजित पवार ने पार्टी में अनुशासन और सुसंस्कृत राजनीति पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी सदस्य को गलत बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। अगर कोई कुछ बोलता है और वह गलत प्रतीत होता है तो उसका जवाब भी गलत तरीके से नहीं देना चाहिए, राजनीति सम्मान पूर्वक और सुसंस्कृत तरीके से करना चाहिए। लोग कुछ भी बोल सकते हैं। इसे महत्व न दें और आगे बढ़ जाए। यह बयान उन्होंने पुणे में एक प्रवेश कार्यक्रम के दौरान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर पार्टी को अपने विस्तार का अधिकार है। इसलिए कार्यकर्ता अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहे।

चाचा-भतीजे का रिश्ता मुझे मत बताओ

इस मौके पर एक मजेदार घटना भी हुई। भाजपा नेता जालिंदर कामठे के पार्टी प्रवेश के बाद भाषण देते समय अजित पवार ने मंच की ओर देखकर कहा कि राकेश कामठे कहां है? तू कुछ मन में मत रखो, कामठे भाई एक साथ आए हैं। इस बीच, नीचे से किसी कार्यकर्ता ने चुटकी लेते हुए कहा कि चाचा भतीजे का रिश्ता है। इस पर अजित पवार ने हंसते हुए कहा कि चाचा-भतीजी का रिश्ता तुम मुझे मत बताना, पिछली पीढ़ी को मत बताना और वर्तमान पीढ़ी को भी मत बताना और अगली पीढ़ी को भी मत बताना। उनके इस कथन पर उपस्थित लोगों में हंसी ठहाके लगने लगे।

स्थानीय स्तर पर संगठन को करें और मजबूत

अजित पवार ने कहा कि हम अब महायुति में हैं। पहले हम महाविकास आघाड़ी में थे। उस समय हम स्थानीय निकाय चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ते थे और जरूरत पड़ने पर गठबंधन भी बनाते थे। वर्तमान में भी ऐसा अवसर आ सकता है। सभी को अपनी पार्टी और संगठन को बढ़ाने का अधिकार है। उनका यह बयान पार्टी में स्थानीय स्तर पर संगठन और स्वायत्तता को मजबूत करने की दिशा में माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया गया कि वे किसी दबाव या गठबंधन के बिना अपने क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय रहें।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में विभाजन के बाद अक्सर यह देखा गया है कि जब शरद पवार और अजित पवार एक ही सार्वजनिक मंच पर आए तो उनके बीच बहुत कम बातचीत हुई। लेकिन शुक्रवार को पुणे में एक अलग माहौल देखने को मिला। पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के हाथों बड़ी संख्या में पार्टी प्रवेश हुआ है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO