प्रतीकात्मक तस्वीर  
पुणे

क्राइम ब्रांच पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, डकैती के मामले में 20 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

संतोष मिश्रा

पिंपरी : पिंपरी-चिंचवड पुलिस (Pimpri-Chinchwad Police) की क्राइम ब्रांच यूनिट 2 ने पिछले 20 साल से डकैती (Robbery) के मामले में फरार चल रहे आरोपी (Accused) को दबोचने में सफलता हासिल की है। पिंपरी में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपना नाम और पता बदलकर पुणे शहर के कोंढवा इलाके में रहता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फजल उर्फ ​​फैजुर रहमान शौकत अली शेख (37, निवासी खरालवाड़ी, पिंपरी वर्तमान में निवासी कोंढवा, पुणे) के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी फजल ने वर्ष 2003 में पिंपरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में डकैती की थी। फजल लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई क्योंकि वह अपना अस्तित्व और पहचान छिपा रहा था, अपना नाम बदल रहा था। इस बीच, पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया। उसमें क्राइम ब्रांच यूनिट 2 के पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कदम की टीम को फजल के बारे में जानकारी मिली।

पिंपरी पुलिस कर रही मामले की जांच 

आरोपी फजल के फिलहाल कोंढवा में रहने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कोंढवा में जाल बिछाया। वारदात के बीस साल बाद भी फजल के मन में अभी भी पुलिस का डर था। पुलिस के सामने आते ही वह भागने लगा। हालांकि पुलिस ने उसका पीछा कर उसे हिरासत में ले लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बीस साल पहले डकैती की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आगे की कार्रवाई के लिए उसे पिंपरी पुलिस को सौंप दिया गया है। अब पिंपरी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा

गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में ली जीरो-ग्रैविटी ट्रेनिंग, कभी उछले, कभी हवा में तैरे; VIDEO VIRAL

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन