पुणे

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर केमिकल का टैंकर पलटा, लगा जाम

प्रभाकर दुबे

पिंपरी: पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Pune-Mumbai Expressway) पर केमिकल का टैंकर (Chemical Tanker) पलटने से हुए हादसे के बाद लंबा जाम लगा रहा। शनिवार सुबह खंडाला घाट (Khandala Ghat) में अमृतांजन ब्रिज (Amritanjan Bridge) के नीचे यह हादसा हुआ। सड़क पर बड़े पैमाने पर केमिकल बहने से मुंबई लेन की ट्रैफिक रोक (Traffic Stop) दी गई। विकल्प के तौर पर सभी वाहन लोनावला (Lonavla) से डायवर्ट (Divert) कर दी गई। केमिकल पर मिट्टी आदि डालने का काम दोपहर देर तक चलता रहा। हालांकि तब तक मुंबई लेन की ट्रैफिक बाधित रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर मुंबई लेन में आज सुबह एक टैंकर से बड़ी मात्रा में रसायन सड़क पर गिरने के बाद यातायात रोक दिया गया।  वैकल्पिक मार्ग के रूप में लोनावला से सभी ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया। लोनावला में भी जबरदस्त ट्रैफिक जाम रहा। 

रसायन को हटाने का काम युद्धस्तर पर किया गया

इस बीच, केमिकल रिसाव क्षेत्र से रसायन को हटाने का काम युद्धस्तर पर किया गया।  मुंबई लेन के एक तरफ यातायात के लिए खुला रखा गया था। दोपहर तक वाहन धीमी गति से चलने लगे । साथ ही लोनावला शहर में भीड़भाड़ कम हुई और वाहन दौड़ रहे हैं। हालांकि खंडाला क्षेत्र में देर तक उथल-पुथल मची रही है। राजमार्ग प्रबंधन ने जानकारी दी है कि दोपहर बाद यातायात बहाल हो गई।

लोगों को हुई काफी परेशानी

इस हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे का रखरखाव करनेवाली आईआरबी कंपनी के पेट्रोलिंग एंड मेंटेनेंस एंड रिपेयर डिपार्टमेंट, खंडाला और बोरघाट हाईवे पुलिस, हादसाग्रस्त लोगों की मदद के लिए काम करनेवाले सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोगों की मदद के लिए सुबह से ही मौके पर राहत कार्य किया। उन्होंने हादसाग्रस्त टैंकर और कंटेनरों को दूर ले जाकर युद्ध स्तर पर काम शुरू किया। शनिवार और रविवार की छुट्टियों के साथ-साथ काम के कारण सुबह काम के लिए निकले नागरिक, यात्री और ड्राइवर बुरी तरह प्रभावित हुए। हालांकि पुराने हाईवे पर यातायात फिर से शुरू हो गया है, लेकिन एक्सप्रेस-वे पर फंसे भारी वाहन काफी देर तक एक ही जगह खड़े रहे।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट