ट्रेनें रद्द (सोर्सः सोशल मीडिया) 
पुणे

कर्जत-लोणावला रेलखंड पर 2 लाइनें बहाल; तीसरी लाइन पर काम जारी, चेन्नई व शिर्डी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द

Mumbai Pune Trains: मध्य रेलवे ने कर्जत-लोणावला रेलखंड की डाउन और मिडिल लाइन पर ट्रेन यातायात बहाल किया। तीसरी लाइन पर काम जारी रहने से चेन्नई और शिर्डी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द।

रूपम सिंह

Karjat Lonavala Rail Line Restoration: मध्य रेलवे ने कर्जत-लोणावला रेलखंड की डाउन और मिडिल लाइन पर रेल यातायात सफलतापूर्वक बहाल कर दिया है। हालांकि, तीसरी लाइन पर मरम्मत कार्य अभी भी युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद इंजीनियरिंग और तकनीकी टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं, ताकि तीसरी लाइन को भी जल्द से जल्द चालू किया जा सके।

मरम्मत पूरी होने तक संचालन में बदलाव

रेलवे ने बताया कि तीसरी लाइन पूरी तरह बहाल होने तक यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द, आंशिक रूप से समाप्त या वैकल्पिक मार्गों से चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।

इन प्रमुख ट्रेनों पर पड़ा असर

रेलवे के अनुसार सीएसएमटी-चेन्नई एक्सप्रेस, दादर-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस, दौंड-इंदौर एक्सप्रेस और जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के संचालन में भी अस्थायी बदलाव किया गया है।

इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग

विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), चेन्नई-एकतानगर और सिकंदराबाद–राजकोट एक्सप्रेस जैसी कई लंबी दूरी की ट्रेनों को दौंड-मनमाड-इगतपुरी-कल्याण तथा सूरत-पालधी-मनमाड मार्ग से संचालित किया जा रहा है। इससे प्रभावित यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा समय का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे की अपील

मध्य रेलवे ने कहा है कि बहाली का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। तीसरी लाइन शुरू होने के बाद रेल संचालन पूरी तरह सामान्य कर दिया जाएगा। तब तक यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना और ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा