Baramati Bypoll 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया) 
पुणे

बारामती-राहुरी में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, उद्धव की विप सीट के लिए राउत का संयमित रुख

Baramati Bypoll 2026: महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर महाविकास आघाड़ी में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है, जबकि कांग्रेस ने दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी जताई है।

आंचल लोखंडे

Rahuri Assembly By Election: महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी विधानसभा सीटों पर होने वाली उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) में अभी भी सहमति नहीं बन पाई है। बारामती में शरद पवार ने इनकार कर दिया है। लेकिन कांग्रेस ने दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी दर्शाई है और संभावित उम्मीदवारों के साक्षात्कार भी ले लिए हैं, लेकिन अंतिम निर्णय मित्र दलों से चर्चा के बाद ही लेने की बात कांग्रेस की ओर से कही जा रही है और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के सांसद संजय राउत ने भी इस पर संयमित प्रतिक्रिया दी है।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के जनवरी में विमान दुर्घटना में निधन से बारामती और भाजपा विधायक शिवाजीराव कर्डिले के निधन से राहुरी की सीट रिक्त हुई है। चुनाव आयोग की ओर से इन सीटों पर उम्मीदवारी दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल, मतदान 23 अप्रैल और मतगणना 4 मई को निर्धारित की गई है।

मविआ के तीनों घटक दल मिलकर निर्णय लेंगे: राउत

इन चुनावों के लिए यूबीटी सांसद राउत ने स्पष्ट किया कि बारामती और राहुरी दोनों सीटों पर मविआ के तीनों घटक दल मिलकर निर्णय लेंगे। राहुरी में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस की मजबूत पकड़ का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वहां पर उनके दल का अधिकार है। बारामती में अजीत पवार के निधन के बाद पारिवारिक धर्म के नाते शरद पवार का दल शायद चुनाव न लड़े, लेकिन अगर कोई और लड़ना चाहे तो किसी को विरोध भी नहीं करना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि मविआ का फॉर्मूला साफ है, जहां जिसकी ताकत अधिक, वहां उसी का उम्मीदवार।

राउत के संयम में उद्धव का भविष्य

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राउत का यह संयमित रुख महज संयोग नहीं है। जैसा कि विधानसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणामों के आधार पर विपक्ष के पास संयुक्त रूप से किसी एक ही उम्मीदवार को राज्यसभा या विधान परिषद में भेजने का सामर्थ्य है।

हाल में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में राउत ने शरद पवार को मविआ का उम्मीदवार बनवाया था। अब अगले कुछ दिनों में होने वाले विधान परिषद चुनाव में वे उद्धव ठाकरे को विपक्ष का उम्मीदवार बनवाना चाहते हैं। इसीलिए वे बारामती में कांग्रेस द्वारा सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के निर्णय का खुलकर विरोध करने से बच रहे हैं। महायुति की ओर से बारामती में सुनेत्रा पवार और राहुरी में अक्षय कर्डिले को उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है।

6 को सुनेत्रा पवार भरेंगी नामांकन

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राकांपा अध्यक्ष सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगी। पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन से खाली हुई इस सीट पर वे महायुति की उम्मीदवार होंगी। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के भी उपस्थित रहने की संभावना है।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध