प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
पुणे

ग्रैंड टूरः प्रशासन हुआ मुस्तैद, 19 से 23 जनवरी: अंतरराष्ट्रीय साइकिल रेस की तैयारियां तेज

Pune District: बजाज पुणे ग्रैंड टूर साइकिल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट है। 19 से 23 जनवरी तक होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए विभागों को त्रुटिहीन तैयारी के निर्देश दिए गए है

अंकिता पटेल

Bajaj Pune Grand Tour: पुणे जिले की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली 'बजाज पुणे ग्रैंड टूर' साइकिल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

19 से 23 जनवरी के बीच होने वाली इस मेगा इवेंट की समीक्षा करते हुए विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रतियोगिता के हर मार्ग पर तैयारी 'सटीक और त्रुटिहीन' होनी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आयोजन की सफलता पुलिस, पीडब्ल्यूडी, मनपा और स्वास्थ्य विभाग के बीच आपसी तालमेल पर निर्भर है। विभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में जिलाधिकारी जिंद्र डूडी, जिला परिषद के सीईओ गजानन पाटिल, जिला उप वन संरक्षक महादेव मोहिते सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरक्षा और 'मॉक ड्रिल' पर विशेष ध्यान

डॉ. पुलकुंडवार ने सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कहा कि प्रतियोगिता के दौरान जनशक्ति (मैनपावर) की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि साइकिल चालकों के मार्ग में कोई भी बाहरी व्यक्ति या अवरोध नहीं आना चाहिए।

यातायात को सुचारू बनाने के लिए उन्होंने कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थियों (स्वयंसेवकों) की भागीदारी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। आयुक्त ने विशेष रूप से 'मॉक ड्रिल' यानी रंगीत तालीम पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, 'शुरुआती बिंदु से लेकर फिनिशिंग लाइन तक पूरी रिहर्सल की जाए। इससे न केवल संचार व्यवस्था की कमियों का पता चलेगा, बल्कि आपातकालीन स्थिति में प्रतिक्रिया समय (रिस्पॉन्स टाइम) को भी सुधारा जा सकेगा।'

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सौंदर्याकरण

बता दें कि यह एक अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा है। विभागीय आयुक्त ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड महानगर पालिका (पीएमसी/पीसीएमसी) और पीएमआरडीएको निर्देश दिए कि इस मार्ग का बुनियादी ढांचा विश्व स्तरीय होना चाहिए।

इसके साथ ही 'साइकिलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया' (सीएफआई) के मानकों के अनुसार रूट्स के पास साइनबोर्ड लगाएं, सड़कों की पेंटिंग और सौंदर्याकरण का कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करें, मार्ग पर लटकते हुए केबल, खुले चेंबर और अनधिकृत होर्डिंग्स को तुरंत हटाएं और सुरक्षा निर्देशों की घोषणाएं नियमित अंतराल पर प्रसारित की जाएं।

स्वच्छता और ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने आयोजन की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़कों की सफाई के लिए विशेष इंजीनियरों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की गई है।

चलाया जाएगा 'डीप क्लीनिंग' अभियान

प्रतियोगिता से ठीक एक दिन पहले पूरे रूट का 'डीप क्लीनिग' अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने महावितरण को बिजली के खतरनाक तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा को लेकर जिला परिषद सीईओ गजानन पाटील ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था व पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

पुणे शहर और मुख्य रूप से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 19 जनवरी से आयोजित होने वाली 'बजाज पुणे ग्रैंड टूर' अंतरराष्ट्रीय साइकिल प्रतियोगिता के अवसर पर पुणे के जिलाधिकारी डूडी ने कहा कि इस प्रतियोगिता के निमित्त निर्मित उच्च गुणवत्ता वाली सड़कें जिले की कृषि, लघु उद्योग और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को गति देने में निश्चित रूप से फायदेमंद साबित होंगी।

बैठक के समापन पर सार्वजनिक निर्माण विभाग और दोनों महानगर पालिका ने अपनी अब तक की तैयारियों का डिजिटल प्रस्तुतीकरण दिया। प्रशासन का लक्ष्य इस आयोजन के माध्यम से पुणे को वैश्विक साइकिलिंग मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं