जाज पुणे ग्रैंड टूर-2026 में साइकिल रेसर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Bajaj Pune Grand Tour-2026 की शानदार शुरुआत, ड्रोन कैमरों में कैद हुआ रेसिंग का रोमांच, देखें Video

Pune Cycling Race News: बजाज पुणे ग्रैंड टूर-2026 के पहले चरण का भव्य शुभारंभ हिंजवड़ी से हुआ। 91.8 किमी रेस में जोश के बीच बड़ा हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार में 50 से अधिक साइकिल सवार आपस में टकरा गए।

आकाश मसने

Bajaj Pune Grand Tour 2026: अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग कैलेंडर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 'बजाज पुणे ग्रैंड टूर-2026' के पहले चरण का मंगलवार को हिंजवड़ी स्थित टीसीएस सर्कल से भव्य शुभारंभ हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय रेस का उद्घाटन विभागीय आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंडवार, पुलिस आयुक्त विनयकुमार चौबे और प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर ने हरी झंडी दिखाकर किया।

न्यूजीलैंड के रेसर ने जीता स्टेज-1

91.8 किलोमीटर लंबे इस चुनौतीपूर्ण मार्ग पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर खेल प्रेमियों का भारी हुजूम उमड़ा रहा। बजाज पुणे ग्रैंड टूर-2026 के पहले चरण में न्यूजीलैंड के ल्यूक मडगवे ने जीत हासिल की।

ड्रोन और CCTV से निगरानी

प्रशासन ने रेस की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी का व्यापक उपयोग किया था। इसी बीच, जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने सुरक्षा और सुचारू यातायात प्रबंधन को देखते हुए 21 जनवरी को कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।

हादसे के बावजूद स्पर्धा का जोश कम नहीं हुआ

हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले के दौरान एक दर्दनाक हादसा भी पेश आया। तेज रफ्तार से अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे 50 साइकिल सवार आपस में टकरा गए। प्रतियोगिता के पहले दिन सुरक्षा और प्रबंधन की चुनौतियों से प्रशासन को गुजरना पड़ा।

इस हादसे के बावजूद प्रतियोगिता का जोश कम नहीं हुआ। यह चरण पिंपरी-चिंचवड, मुलशी और मावल तालुका के दुर्गम घाटों व घुमावदार रास्तों से होकर गुजरा। मान, पौड और हडशी झील जैसे खूबसूरत लोकेशंस से गुजरते हुए यह रेस शाम 4 बजे आकुर्डी स्थित डॉ। डी। वाई। पाटिल संस्थान पर संपन्न हुई।

तेज रफ्तार से बिगड़ा संतुलन

रेस के दौरान एक मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ने से लगभग 50 से अधिक साइकिल सवार आपस में टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगे चल रहे एक खिलाड़ी के अचानक गिरने से पीछे आ रहे सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते यह एक चैन रिएक्शन' में बदल गया।

कई खिलाड़ी चोटिल, मेडिकल टीम रही मौजूद

इस भीषण टक्कर में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी सड़क पर जा गिरे, जिससे उन्हें हाथ, पैर और कंधे में गंभीर चोटें आई। गनीमत रही कि अधिकांश खिलाड़ियों ने सुरक्षात्मक गियर और हेलमेट पहने थे, जिससे किसी बड़ी जनहानि से बचाव हो सका। हादसे के तुरंत बाद मार्ग पर तैनात मेडिकल टीमों और एंबुलेंस ने सक्रियता दिखाते हुए घायल खिलाड़ियों को प्राथमिक उपचार दिया और कुछ को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?