खड़कवासला डैम (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Khadakwasla Dam 99% भरा, शहर की पानी की जरूरत सालभर पूरी होने की संभावना

Maharashtra में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। Pune के पास स्थित खड़कवासला डैम रेंज के चारों मुख्य डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। राहत की बात ये है कि ये जमा जल से शहर की पानी जरूरतें पूरी होगी।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे वासियों के लिए रविवार यानी 28 सितंबर की सुबह एक अहम खबर लेकर आई, जब खड़कवासला बांध श्रृंखला के चारों प्रमुख डैम अपनी पूरी क्षमता तक भर गए। इन बांधों में दर्ज किया गया 28.89 टीएमसी (कुल क्षमता का 99.11%) जल संग्रह अब पूरे साल शहर की पानी की जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन देता है।

हालांकि, बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश का जोर कम होने के साथ ही, मुठा नदी के बहाव क्षेत्र में पानी का विसर्ग (छोड़ा जाना) अब एहतियात के तौर पर चरणबद्ध तरीके से घटाया जा रहा है। सिंचाई विभाग के उपविभागीय अभियंता मोहन भदाणे के अनुसार, रविवार की सुबह 6 बजे खड़कवासला बांध से मुठा नदी के बहाव क्षेत्र में 6,884 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।

दोपहर 2 बजे यह विसर्ग घटाकर 4,510 क्यूसेक कर दिया गया। वहीं, शाम 7 बजे इसे और कम करके 2,442 क्यूसेक तक सीमित कर दिया गया। हालांकि आवश्यकतानुसार विसर्ग में कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है।

अन्य डैमों की स्थिति

  • वरसगांव डैम दोपहर 1 बजे बिजली उत्पादन गृह के माध्यम से 600 क्यूसेक और जलद्वार के माध्यम से 597 क्यूसेक, कुल मिलाकर 1,197 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
  • पानशेत डैम बिजली उत्पादन गृह के माध्यम से 600 क्यूसेक और जतद्वार के माध्यम से 495 क्यूसेक, कुल मिलाकर 1।095 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
  • टेमघर डैम टेमघर बांध 100 प्रतिशत भर चुका है, लेकिन यहां से कोई विसर्ग नहीं किया गया है, बांध क्षेत्र में बारिश कर जोर अभी भी बना हुआ है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा