अजित पवार (pic credit; social media) 
पुणे

Pune MNC Election से पहले एनसीपी में बड़ा धमाका! शेट्टी दंपती समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल

Pune Municipal Corporation Election से पहले NCP ने जोरों शोरो से तैयारी करना शुरू कर दिया है। सदानंद शेट्टी समेत कई अन्य कांग्रेसी नेताओं ने अजित पवार की पार्टी में प्रवेश किया है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे महानगरपालिका (पीएमसी) चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है।

पार्टी में लगातार नए और अनुभवी चेहरों के जुड़ने से यह साफ हो गया है कि उपमुख्यमंत्री तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार ने पुणे महापालिका पर अपना ध्यान (फोकस) बढ़ा दिया है।

शुक्रवार, 10 अक्टूबर को पूर्व नगरसेवक दंपती सदानंद शेट्टी और सुजाता शेट्टी सहित कई कार्यकर्ताओं ने औपचारिक रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। प्रवेश करने वालों में सदानंद शेट्टी, पूर्व नगरसेविका सुजाता शेट्टी, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता भीमराव पाटोले और देविका शेट्टी के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। इस अवसर पर पार्टी के शहराध्यक्ष सुभाष जगताप, कार्याध्यक्ष प्रदीप देशमुख, विनोद कालीखे सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। पवार ने इस अवसर पर कहा कि पुणे शहर ऐतिहासिक विरासत वाला है।

पुणे और पिंपरी-चिंचवड शहरों में राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों से नागरिक आकर बस गए हैं। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि इन सभी नागरिकों को आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एनसीपी कटिबद्ध है। पवार ने आगे कहा कि उनका लक्ष्य पुराने और नए सहयोगियों को साथ लेकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाना है।

हमारे साथ लोग जुड़ें और समाज आगे बढ़े

अपनी कार्यशैली पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, 'हम काम करने वाले लोग हैं, सुबह छह बजे काम शुरू करते हैं, उनका कहा कि हमारे साथ और लोग जुड़ें और समाज आगे बढ़े। एनसीपी हमेशा कष्टकरी, दुर्बल, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने राज्य में अतिवृष्टि से हुए किसानों के बड़े नुकसान का भी उल्लेख किया, जिसके लिए सरकार ने नकद सहायता और खाद्यान्न का वितरण किया।

घायवल मामले में नहीं होगा राजनीतिक हस्तक्षेप

कुख्यात गुडा निलेश पायवल और उसके भाई सचिन - धाख्वल के मामले को लेकर राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने साफ कर दिया है कि इस मामले में किसी भी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अजीत पवार ने बताया कि निलेश घायवल के भाई सचिन घायवल को हथियार का लाइसेंस पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के कार्यकाल में मिला है। उन्होंने कहा, पुलिस आयुक्त ने मुझे बताया कि कुछ लोगों ने इस संबंध में सिफारिश की थी।

सिफारिश के पीछे कौन था, होगी जांच

अजित पवार पुणे के खडकवासला इलाके में आयोजित 'परिवार मिलन' कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले में पुलिस आयुक्त से चर्चा की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लाइसेंस देने में किसी तरह की अनियमितता नहीं की गई। लेकिन सिफारिशें जरूर आई थीं। अब इस बात की जांच की जाएगी कि उस सिफारिश के पीछे कौन था और किसने दबाव डालने का प्रयास किया।

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी