रोहित सिंह वायरल वीडियो (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

अजित पवार विमान हादसे के बाद जय पवार का बड़ा आरोप, VSR कंपनी पर कार्रवाई की मांग

Ajit Pawar Plane Crash के बाद उनके बेटे जय पवार ने VSR कंपनी के मालिक का कथित वीडियो साझा कर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने DGCA से तत्काल जांच और कंपनी की उड़ानें रोकने की मांग की है।

अपूर्वा नायक

Jay Pawar VSR Video Allegation: महाराष्ट्र के दिवंगत नेता अजित पवार की 28 जनवरी 2026 को हुए विमान हादसे में मृत्यु के बाद अब नया विवाद सामने आया है। उनके बेटे जय पवार ने एक वीडियो साझा कर निजी चार्टर कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जय पवार द्वारा साझा किए गए कथित वीडियो में VSR कंपनी के मालिक रोहित सिंह उड़ान के दौरान मुख्य पायलट की सीट पर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। जय पवार ने इसे अत्यंत गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि आसमान में ऐसी असावधानी अस्वीकार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया है।

DGCA से सख्त कार्रवाई की मांग

जय पवार ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक VSR कंपनी की सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने इसे एक बेटे की पीड़ा और यात्रियों की सुरक्षा का प्रश्न बताया।

बारामती में हुआ था हादसा

गौरतलब है कि 28 जनवरी 2026 को बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान लियरजेट 45XR (पंजीकरण VT-SSK) विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान VSR वेंचर्स कंपनी का था। हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार चार अन्य लोगों की भी मृत्यु हो गई थी।

इस घटना के बाद से कंपनी की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं। अब जय पवार के आरोपों के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और सभी की नजरें जांच एजेंसियों की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग