भोसरी फ्लाईओवर (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune News: भोसरी फ्लाईओवर तोड़ने की तैयारी, मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए प्रशासन ने बनाई योजना

पुणे शहर में तेजी से मेट्रो नेटवर्क का विस्तार होने जा रहा है। इसी दिशा में जल्द ही एक और बड़ा कदम उठाया जाने वाला है, जिसके अंतर्गत पुणे-नासिक हाईवे पर स्थित भोसरी फ्लाईओवर को तोड़ा जाएगा।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: पुणे शहर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को दिशा में जल्द एक बड़ा कदम उठाया जाने वाला है। पुणे-नासिक हाईवे पर स्थित भोसरी फ्लाईओवर को तोड़ने की योजना बनाई गई है।

यह निर्णय प्रस्ताचित निगडी-वाकड-चाकण मेट्रो कॉरिडोर के काम को गति देने के लिए लिया गया है। पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (PMPML) और मेट्रो प्राधिकरण ने संयुक्त बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है। जानकारी के अनुसार, मौजूदा भोसरी फ्लाईओवर मेट्रो रूट में बाधा अन रहा है। यदि इसे हटाया नहीं गया, तो मेट्रो का एलाइनमेंट और स्टेशन निर्माण प्रभावित हो सकता है।

वैकल्पिक यातायात योजना की जाएगी तैयार

स्वारगेट कात्रज मेट्रो कॉरिडोर के तहत शिवाजीनगर और बिबवेवाड़ी 2 नये मेट्रो स्टेशन बनाने के प्रालय को राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को आशंका है कि पलाईओवर हटने से ट्रैफिक की समस्या चढ़ जाएगी। भोसरी और आसपास का औद्योगिक क्षेत्र पहले से ही भारी वाहन और स्थानीय वाहनों के दबाव से जूझ रहा है। लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वैकल्पिक यातायात योजना तैयार की जाएगी, यातायात पुलिस के सहयोग से डाइवर्जन रूट बनाए जाएंगे ताकि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो।

तरीके से चरणबद्ध तोड़ा जाएगा ब्रिज

भोसरी फ्लाईओवर लगभग डेढ़ दशक से उपयोग में है और इसने पुणे-नाशिक मार्ग पर ट्रैशिक जाम काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि मेट्रो शुल होने के बाद इस मार्ग पर यातायात की समस्या स्थायी रूम से कम हो जाएगी, मेट्रो प्राणिकरण ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि परियोजना के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाएगा चलाईओवर ध्वस्त करने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, ध्वस्त करने की प्रक्रिया के दौरान भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गो पर डवर्ट किया जाएगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन