कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट पुणे यूनिवर्सिटी(सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

जंतर-मंतर के बाद अब पुणे यूनिवर्सिटी में आंदोलन! अभिजीत दीपके का ऐलान, 11 जून को सड़कों पर दिखेंगे काॅकरोच

CJP Pune University Protest: जंतर-मंतर के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान। नीट और पेपर लीक के खिलाफ 11 जून को सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में होगा महा-आंदोलन।

गोरक्ष पोफली

Cockroach Janta Party Protest Pune University: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ऐतिहासिक आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके हाल ही में अपने गृह नगर संभाजीनगर पहुंचे। घर वापसी के तुरंत बाद, बिना समय गंवाए उन्होंने सीजेपी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपना अगला बड़ा 'एक्शन प्लान' साझा किया है। दीपके ने इस संबंध में एक प्रभावी वीडियो और पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों से एकजुट होने की अपील करते हुए महाराष्ट्र की 'शिक्षा राजधानी' पुणे में महा-आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

पुणे यूनिवर्सिटी में 11 जून को हल्ला बोल

देश में हाल ही में नीट, सीबीएसई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई कथित धांधली और पेपर लीक के मामलों ने छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है। इसी के विरोध में CJP अब महाराष्ट्र में अपने आंदोलन का विस्तार कर रही है। अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि आगामी 11 जून (गुरुवार) को शाम 4 बजे सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) परिसर में एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना है।

शिक्षा मंत्री को अल्टीमेटम और देशव्यापी रणनीति

अभिजीत दीपके ने अपने वीडियो संदेश में केंद्र सरकार को सीधा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर के मंच से उन्होंने शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने के लिए आगामी शनिवार तक का समय दिया था। दीपके ने चेतावनी दी है कि यदि शनिवार तक इस्तीफा नहीं आता है, तो वे व्यक्तिगत रूप से देश के अलग-अलग राज्यों और प्रमुख शहरों का दौरा करेंगे और वहां के छात्रों को एकजुट करेंगे। यदि फिर भी सरकार की नींद नहीं खुली, तो देशभर के युवा एक बार फिर दिल्ली कूच करेंगे और 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बैनर तले एक विशाल और ऐतिहासिक शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा।

हिंसा से इनकार और जेन-जी की आवाज

पड़ोसी देशों जैसे नेपाल और बांग्लादेश में हुए हिंसक छात्र आंदोलनों से तुलना किए जाने पर दीपके ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि CJP का यह आंदोलन पूरी तरह से लोकतांत्रिक, संवैधानिक और शांतिपूर्ण है। उन्होंने यह भी साफ किया कि यह मंच पूरी तरह से गैर-राजनीतिक है और भविष्य में भी किसी पारंपरिक राजनीतिक दल के साथ कोई औपचारिक गठबंधन नहीं करेगा। उनका कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी पूरी तरह से आज के युवा वर्ग यानी 'जेन-जी' के अधिकारों के लिए समर्पित है। यह भी पढ‍़ें: जाकिर नाइक के संपर्क में थी निदा खान, मलेशिया से आ रहा था पैसा; TCS धर्मांतरण केस में संजय निरुपम का दावा

सोशल मीडिया पर मची हलचल

आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए दीपके ने अपने आधिकारिक एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, पुणे में मिलते हैं, महाराष्ट्र जिंदाबाद!। सीजेपी के आधिकारिक हैंडल से साझा किए गए पोस्टर में तंज कसते हुए पूछा गया है कि पुणे के कितने कॉकरोच इस लड़ाई में शामिल होंगे? यह सोशल मीडिया अभियान बेहद कम समय में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है, जिससे 11 जून को पुणे में भारी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?