सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune-Pimpri Chinchwad को मिलेगी नई स्वास्थ्य सौगात, औंध में बनेगा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

Pune के औंध जिला अस्पताल के परिसर में जल्द ही एक एडवांस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और महिला हॉस्पिटल बनने जा रहा है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1527 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: औंध जिला अस्पताल के परिसर में जल्द ही एक आधुनिक सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल और महिला अस्पताल बनने जा रहा है।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1527 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित योजना के अनुसार औंध जिला अस्पताल परिसर में 200 बिस्तरों का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और 200 बिस्तरों का महिला अस्पताल बनाया जाएगा।

परियोजना की आवश्यकता

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते दबाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। फिलहाल शहर का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल, ससून हॉस्पिटल, मरीजों की भारी भीड़ से जूझ रहा है। ऐसे में औंध में बनने वाला यह नया अस्पताल ससून पर भार कम करेगा और नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगा।

जमीन और निर्माण की रूपरेखा

औंध में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की लगभग 85.19 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जिसमें से 35 एकड़ जमीन जिला अस्पताल के तहत आती है। अस्पताल परिसर में पुरानी और जर्जर इमारतें हैं जिन्हें गिराकर नई इमारत का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में 6,282 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की पुरानी संरचनाएं हैं, जिन्हे हटाया जाएगा। इससे लगभग 8,140 वर्ग मीटर नई जगह उपलब्ध होगी। इस परियोजना के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। प्रस्ताव में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल हेतु 596 पद और महिला अस्पताल के लिए 97 पद शामिल किए गए हैं। अनुमान है कि इन कर्मचारियों पर सालाना लगभग 32.31 करोड़ रुपये का व्यय आएगा।

शहर की चिकित्सा व्यवस्था में होगा ऐतिहासिक बदलाव

  • पुणे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी।
  • इसके साथ रहण गंभीर और विशेष रोगों के इलाज के लिए अब ससून जैसे अस्पतालों पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • महिला अस्पताल के निर्माण से प्रसूति और स्त्री रोग संबंधी सेवाओं में भी बड़ा सुधार होगा,
  • यह अस्पताल पिपरी-विव्वड और पश्चिम पुणे के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
  • प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के सहसंचालक कार्यालय को भेजा गया है। अतिम स्वीकृति के बाद निमर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।
  • वह परियोजना यदि समयबद्ध ढंग से पूरी हुई। तो पुणेकरों को स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया और आधुनिक विकल्प मिलेगा, जो शहर की चिकित्सा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव साचित हो सकता है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां