पुणे थार न्यूज (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: बार-बार खराब हुई थार, किसान ने गधों से खिंचवाकर शोरूम में खड़ी की, Video Viral

Pune Thar News: किसान ने बार-बार खराब होने वाली थार से तंग आकर गाड़ी को गधों से खिंचवाकर शोरूम पहुंचाया। ढोल–नगाड़ों के बीच हुआ विरोध प्रदर्शन वायरल हो गया, जिसके बाद शोरूम ने मरम्मत का आश्वासन दिया।

अपूर्वा नायक

Farmer Donkeys Thar Viral Video: पिंपरी चिंबवड़ इलाके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शोरूम से खरीदी गई थार गाड़ी से एक किसान इतना परेशान हो गया कि उसने थार गाड़ी को गधों से खिंचवाया और जिस शोरूम से उसे खरीदा था वहीं लाकर खड़ा कर दिया।

इस दौरान किसान ने डोल नगाड़े भी बजवाए जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल किसान अपनी धार कार के बार-बार खराब होने की वजह से परेशान हो गया था।

ऐसे में उसने गधों से अपनी कार खिंचवाई और उसे शोरूम में ले जाकर खड़ा कर दिया। ऐसे में शोरूम वाले शर्मिंदा हो गए और अब उन्होंने वादा किया है कि कार को सही से रिपेयर करके देंगे।

पुणे के रहने वाले किसान गणेश सांगडे ने एक साल पहले सह्याद्री नामक महिंद्रा शोरूम से 'थार रॉस' गाड़ी खरीदी थी लेकिन सालभर के भीतर ही इस गाड़ी में अलग-अलग तकनीकी परेशानी आने लगीं।

जिसे लेकर इस गाड़ी के सर्विसिंग के दौरान किसान ने बार बार इसकी शिकायत शोरूम के जिम्मेदार लोगों से की लेकिन फिर भी इसका कोई हल शोरूम के द्वारा निकाला नहीं गया। इस वजह से किसान सांगडे काफी परेशान हो गए।

ढोल नगाड़े से खींचा ध्यान

इतना ही नहीं, लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए गधों के आगे बोल नगाड़े भी बजाये जा रहे थे। यह नजारा देखकर घटनास्थल पर मीडिया भी दाखिल हुई और परेशान किसान से इसकी हकीकत पता करने लगी। वहीं दूसरी तरफ किसान की इस हरकत से शर्मसार हुए शोरूम के जिम्मेदारों ने अपनी गलती कबूली।

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल