कॉन्सेप्ट इमेज  
पुणे

Pune: कोंढवा में गणेश काले की हत्या, बदले की कार्रवाई में 9 पर केस दर्ज

Pune: कोंढवा में गणेश काले की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने बंडू आंदेकर समेत 9 लोगों पर केस दर्ज किया। बदले की कार्रवाई मानकर जांच तेज कर दी गई है। इसके अलावा 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: शनिवार को कोंढवा में गणेश काले पर फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को पूर्व नगरसेवक वनराज आंदेकर की हत्या के बदले के रुप में देखा जा रहा है।

इस मामले में अब बंडू आंदेकर, कृष्णा आंदेकर, स्वराज आंदेकर सहित नौ अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इससे पहले गणेश काले को गोली मारकर और कोयते से हमला कर फरार हुए आरोपियों को कोंढवा पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया, जिसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम अमन शेख (22), अरबाज अहमद पटेल (24) और मयूर वाघमारे (कोंढवा) हैं, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना में गणेश किशन काले (30), येवलेवाड़ी की हत्या हुई है।

इस मामले में कोंढवा पुलिस स्टेशन में बंडू आंदेकर, कृष्णा आंदेकर, आमिर खान, स्वराज वाडेकर, अमन शेख और अन्य (9 ब्लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले में किशन धोंडीबा काले ने शिकायत दर्ज कराई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ निरीक्षक कुमार घाडगे के मार्गदर्शन में उनकी टीम ने की। गणेश काले, वनराज आंदेकर की हत्या के आरोपी सागर काले का भाई था। सागर काले ने ही वनराज के हत्यारों को पिस्तौल मुहैया कराए थे।

दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया

शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे गणेश खडीमशीन चौक स्थित भारत पेट्रोल पंप के बाहर रिक्शा लेकर खड़ा था। तभी आरोपी दो बाइक पर वहां आए। उन्होंने गणेश पर गोली चलाई और उसके बाद कोयते से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। शिकायत में कहा गया है कि यह हत्या कृष्णा आंदेकर, बंडू आंदेकर, आमिर खान, मयूर वाघमारे और स्वराज वाडेकर के कहने पर की गई थी।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई