(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
पुणे

PMC Election से पहले वाघोली में बड़ा मुद्दा, नागरिकों ने किया वोट का बहिष्कार

Pune के वाघोली में करीब 30,000 लोगों ने आने वाले मनपा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि कई सालों से वे मूलभूत सुविधाओं के अभाव में हैं, जब तक सुविधाएं नहीं मिलती वे वोट नहीं देंगे।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: वाघोली के आईवी एस्टेट के लगभग 30 हजार लोगों ने आगामी महापालिका चुनाव का में हैं। उनका कहना है कि कई वर्षों से उन्हें सड़क, पानी व सीवेज जैसी मूलभूत नागरिक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

इस फैसले के साथ वे शहर प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आईवी एस्टेट में लगभग 10 हजार फ्लैट हैं। इन निवासियों का आरोप है कि बारिश के दौरान सड़के पानी से भर जाती हैं, सीवेज का पानी सड़क पर फैल जाता है और आवागमन असंभव हो जाता है।

उन्होंने बैनर और पोस्टर लगाकर चेतावनी दी है कि न सड़क, न पानी, न सीवेज सिस्टम, तो वोट नहीं। उनका आरोप है कि यह समस्या मूल रूप से उस विवाद की वजह से है, जो जमीन मालिक और डेवलपर के बीच वर्षों से चल रहा है। इसके चलते सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है।

सुविधाओं के बिना मतदान नहीं

कार एक निवासी ने बताया कि नामोनिशान नहीं है, सीवेज का पानी सड़कों पर बहता रहता है। प्रशासन हमारे कई आग्रहों के बावजूद चुप है। इसलिए हमें यह कदम उठाना पड़ा। निवासियों का यह बहिष्कार न सिर्फ विरोध की आवाज है, बल्कि यह संदेश देना है कि ये सुविधाओं के बिना मतदान नहीं करेंगे। उनका मकसद प्रशासन को इस ओर ध्यान देने के लिए मजबूर करना है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में यह देखा जाना है कि मनपा और संबंधित विभाग निवासियों की शिकायतों का समाधान करने के लिए कौन कौन से कदम उठाते हैं।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला