पुणे

पिंपरी चिंचवाड़ में बड़ा हादसा, लोहे का गेट गिरने से 3 साल के बच्ची की मौत, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

णे के पिंपरी चिंचवाड़ में एक आवासीय सोसायटी में धातु का दरवाजा गिरने से साढ़े तीन साल की बच्ची की दबकर मौत हो गई। दिल दहला देनेवाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक बच्ची का नाम गिरीजा गणेश शिंदे बताया जा रहा है।

किर्तेश ढोबले

पुणे: पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के एक आवासीय सोसायटी में धातु का दरवाजा गिरने से साढ़े तीन साल की बच्ची की दबकर मौत हो गई। दिल दहला देनेवाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक बच्ची का नाम गिरिजा गणेश शिंदे बताया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गिरिजा के मौत को लेकर कई सवाल किए जा रहे है। बच्ची के पिता ने मांग की है कि उनकी बेटी को न्याय मिले। इससे पहले भी ऐसी घटना दो तीन बार हो चुकी है।हमारे बार बार अनुरोध के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है। गिरिजा के परिजनों ने कहा कि पड़ोसी और बिल्डिंग के मालिक को पता था कि गेट खराब है। इस वजह से गिरिजा की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को बोपखेल में उस समय हुई, जब बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक बच्ची घर की ओर भागते हुए दूसरे लोगों को सूचना देती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में एक व्यक्ति को घटनास्थल पर आते और घायल बच्ची को उठाते हुए देखा जा सकता है।

पिंपरी चिंचवाड़ थाने के एक अधिकारी ने बताया, “जब बच्चे खेल रहे थे तब किसी बच्चे ने धातु के ‘स्लाइडिंग' दरवाजे को बंद कर दिया। जब साढ़े तीन साल की बच्ची दरवाजे की ओर भागी तो दरवाजा गिर गया। ऐसा लगता है कि दरवाजा अपने खांचे से बाहर आ गया और गिर गया। दुर्घटनावश मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है।”

डीसीपी शिवाजी पवार ने कहा कि 3.5 साल की बच्ची गिरिजा गणेश शिंदे की मौके पर ही मौत हो गई, जब 31 जुलाई को वह दोस्तों के साथ खेल रही थी। तभी उसके ऊपर लोहे का गेट गिर गया।यह घटना पिंपरी चिंचवाड़ के बोपखेल में हुई। हमने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट