छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

29 प्रभागों की रचना को मिली हरी झंडी, Sambhajinagar मनपा चुनाव की तस्वीर साफ

Sambhajinagar Municipal Corporation ने आम चुनावों की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। संभाजीनगर के लिए तैयार मनपा के 29 प्रभागों की रचना के प्रारूप को राज्य चुनाव आयोग से मंजूरी मिल गई है।

अपूर्वा नायक

Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: महानगरपालिका के आम चुनावों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है और शहर के लिए तैयार मनपा के 29 प्रभागों की रचना के प्रारूप को राज्य चुनाव आयोग से हरी झंडी मिली है।

अंतिम प्रभाग रचना सोमवार 6 अक्टूबर को मनपा की वेबसाइट पर प्रकाशित होगी। यह जानकारी मनपा उपायुक्त विकास नवाले ने दी। चुनाव आयोग ने प्रभाग रचना को मंजूरी देने के साथ ही उसे मनपा की वेबसाइट पर प्रकाशित करने के दिए आदेश के बाद आगामी मनपा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है।

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने राज्य सरकार के आदेशानुसार शहर के लिए 29 प्रभागों की रूपरेखा तैयार की थी। इसमें 28 प्रभाग 4 सदस्यीय और एक वार्ड 3 सदस्यीय शामिल है। यह योजना सरकार को भेजी गई थी और उसकी मंजूरी मिलने के बाद चुनाव आयोग को सौंपी गई थी। आयोग ने इस पर आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। इस योजना पर नागरिकों द्वारा 552 आपत्तियां दर्ज कराई गई।

हालांकि, सुनवाई के लिए लगभग 250 आपत्तिकर्ता उपस्थित हुए, अधिकांश आपत्तियाँ प्रभाग के नक्शे और दायरे में विसंगतियों को लेकर थीं। इसके बाद, महानगर पालिका ने तुरंत सुधार करते हुए एक संशोधित योजना तैयार की। महिला एवं बाल कल्याण विभाग के सचिव अनूप कुमार यादव ने यह संशोधित योजना चुनाव आयोग को सौंपी।

मनपा की वेबसाइट पर 6 को होगी प्रकाशित

लगभग पांच वर्षों के बाद मनपा में एक बार फिर नगरसेवकों का राज आने वाला है। चूंकि यह प्रभाग आधार पर होने वाला पहला चुनाव है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों में उत्साह और भय दौनी का माहौल है। अब, नई प्रभाग संरचना के अनुसार कौन किस वार्ड से चुनाव लड़ेगा, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। उपायुक्त विकास नवाले ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेश के बाद 6 अक्टूबर सोमवार तक मनपा की आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम प्रभाग रचना प्रकाशित कर दी जाएगी, उसके बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, इसके साथ ही, छत्रपति संभाजी नगर के राजनीतिक क्षेत्र में अब प्रभाग वाईज समीकरण तप हो जाएंगे और चुनाव का असली रंग शुरू हो जाएगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन