नवले ब्रिज (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: नवले ब्रिज पर 30 किमी/घंटा नियम लागू, पहले दिन 150 चालान, ट्रैफिक जाम बढ़ा

Pune News: नवले ब्रिज पर 30 किमी/घंटा गति सीमा लागू होते ही पहले दिन 150 ई-चालान काटे गए। धीमी रफ्तार से जाम बढ़ा, पुलिस ने भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग देकर स्थिति संभालने की कोशिश की।

अपूर्वा नायक

Navale Bridge Accident: नवले ब्रिज पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नए कात्रज सुरंग से चांदणी चौक तक वाहनों की गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटा करने के निर्णय को मंगलवार से लागू करना शुरू कर दिया गया, पहले ही दिन 150 वाहन चालकों पर गति सीमा के उल्लंघन के लिए 'ई-चालान' के जरिए कार्रवाई की गई।

लेकिन वाहनों की धीमी गति के कारण नवले ब्रिज क्षेत्र में ट्रैफिक जाम लग गया। दूसरे दिन बुधवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। नवले ब्रिज पर 13 नवंबर को हुई दुर्घटना के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने नए कात्रज सुरंग से गति सीमा को नियंत्रित करने के निर्देश दिए थे।

नए कात्रज सुरंग से नवले ब्रिज तक गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसमें बदलाव करके 30 किलोमीटर प्रति घंटा करने का निर्णय ट्रैफिक पुलिस ने लिया। इसके अनुसार, जगह-जगह साइनबोर्ड लगाए गए हैं। गति सीमा के नियमों को लागू करने की शुरुआत मंगलवार से हुई।

150 वाहनों के कटे चालान

दरी पुल, स्वामीनारायण मंदिर, नई चौक और आगे के चौकों में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। सुबह के समय ट्रैफिक सुचारु था, लेकिन 11 बजे के बाद नदले बिज पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। इसकी वजह से पुलिस ने भारी वाहनों को बाहरी सड़कों के जरिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराकर जाम को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

देर रात तक 150 वाहन चालकों पर नियम का उल्लंघन करने के लिए कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी,

- हिम्मत जाधव, पुलिस उपायुक्त, ट्रैफिक विभाग

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री