प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स : सोशल मीडिया ) 
महाराष्ट्र

पुणे: मनपा चुनाव के बाद बदलेंगे सत्ता समीकरण? सांसद सुनील तटकरे ने दिए भाजपा-एनसीपी गठबंधन के संकेत

BJP NCP Alliance: पुणे और पिंपरी-चिंचवड मनपा चुनाव के बाद भाजपा और एनसीपी (अजीत पवार गुट) के बीच सत्ता साझा करने की संभावना है। सांसद सुनील तटकरे ने परिणामों के बाद गठबंधन के संकेत दिए।

अंकिता पटेल

Pimpri Chinchwad Election: पुणे और पिंपरी-चिंचवड महानगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) भले ही स्वतंत्र रूप से चुनावी मैदान में उतरे हों, लेकिन नतीजों के बाद सत्ता के समीकरण बदल सकते हैं।

एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि चुनाव परिणाम आने के बाद विकास और सत्ता के लिए दोनों दलों के बीच गठबंधन की पूरी संभावना है।

पुणे में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तटकरे ने कहा, 'नामांकन दाखिल करते समय जो राजनीतिक माहौल था, वह अब पूरी तरह बदल चुका है।

चुनावी नतीजों के आधार पर ही भविष्य का फैसला लिया जाएगा।' उनके इस बयान को भाजपा के साथ संभावित गठबंधन की सुगबुगाहट के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर और शहर अध्यक्ष प्रदीप देशमुख भी उपस्थित थे।

महायुति के घटक दलों के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर तटकरे ने स्पष्ट किया कि परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेना ही असली राजनीतिक कौशल है, जो अजीत पवार के पास है।

हम 2029 तक भाजपा के साथ रहेंगे

तटकरे ने कहा कि अजीत दादा का पुणे और पिंपरी-चिंचवड के विकास में ऐतिहासिक योगदान रहा है। गठबंधन के इतिहास पर चर्चा करते हुए उन्होंने याद दिलाया कि 2014 से लेकर अब तक कई मौकों पर भाजपा और एनसीपी के बीच सहयोग की स्थिति बनी है। तटकरे ने घोषणा करते हुए कहा, 'हमने सामूहिक रूप से भाजपा के साथ जाने का निर्णय लिया है और हम 2029 तक भाजपा के साथ रहेंगे।

विलय का निर्णय शरद पवार को लेना है

दोनों एनसीपी गुटों के विलय के सवाल पर तटकरे ने कहा कि यह एक गंभीर विषय है और इसका निर्णय शरद पवार गुट को लेना चाहिए, चुनाव में हो रहे आरोप-प्रत्यारोपों को उन्होंने चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बताया।

तटकरे ने दावा किया कि एनसीपी के पास वर्तमान में नगर पालिका चुनावों के बाद 1,100 नगरसेवक और 30 नगराध्यक्ष हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी पार्टी को उम्मीद से अधिक सीटें मिलेंगी, क्योंकि वर्तमान दौर में किसी एक पार्टी के लिए पूर्ण बहुमत पाना कठिन है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं