PM मोदी का पुणे दौरा रद्द 
महाराष्ट्र

भारी बारिश के चलते PM मोदी का पुणे दौरा रद्द, नई मेट्रो लाइन का था उद्धाटन

प्रधानमंत्री मोदी की पुणे यात्रा फिलहाल कैंसिल हो गई है। प्रधानमंत्री आज पुणे का दौरा करने वाले थे, जहां उन्हें 20,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कुछ का लोकार्पण भी करना था।

राहुल गोस्वामी

पुणे : महाराष्ट्र में जहां इस समय भारी बारिश का दौर चल रहा है। वहीं इसके चलते प्रधानमंत्री मोदी की पुणे यात्रा फिलहाल कैंसिल हो गई है। महाराष्ट्र के कई जिलों में इस समय बारिश से बुरा हाल हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने सुबे की राजधानी मुंबई सहित कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के वजह से कई ट्रेंने रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही 14 से ज्यादा विमानों को फिलहाल डायवर्ट कर दिया गया है।

जानकारी दें कि प्रधानमंत्री आज पुणे का दौरा करने वाले थे, जहां उन्हें 20,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कुछ का लोकार्पण भी करना था। आज वह जिला न्यायालय से स्वर्गेट पुणे तक चलने वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करने वाले थे।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री आज लगभग 2,950 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले पुणे मेट्रो चरण-1 के स्वर्गेट-काटराज विस्तार और भिड़ेवाड़ा में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के पहले बालिका विद्यालय स्मारक की आधारशिला भी रखने वाले थे।

वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में सुपरकंप्यूटिंग तकनीक के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के अंतर्गत स्वदेश में विकसित लगभग 130 करोड़ रुपये के तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर और 10,400 करोड़ रुपये की लागत वाली पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र की विभिन्न पहलों को राष्ट्र को समर्पित करना भी शुमार था। प्रधानमंत्री सोलापुर हवाई अड्डे का लोकार्पण और बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र को भी आज राष्ट्र को समर्पित करने वाले थे।

जानकारी दें कि बीते बुधवार से ही पुणे और आसपास के इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। यहां पर 130 m। m बारिश हुई है। इस बाबत IMD की मानें तो मौसम विभाग ने बीते गुरुवार को भी यहां पर बारिश की चेतावनी दी है। इसके चलते भी PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी असर देखने को मिला है।

वहीं IMD ने आज गुरुवार सुबह के लिए मुंबई और उसके आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर रखा है। बीते बुधवार को ही भारी बारिश के कारण मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया था। यहां लोकल ट्रेनों का आवागमन थम गया और मुंबई आने वाली कम से कम 14 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा था।

ऐसे में मुंबई में भारी बारिश के चलते BMC ने आज सभी विद्यालयों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा कर रखी है। आज भारी बारिश के चलते यहां के ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान